करौली: कलेक्ट्रेट में संपूर्णता अभियान 2.0 का भव्य शुभारंभ
भारत सरकार की पहल के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण संकेतकों में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति हेतु करौली कलेक्ट्रेट में कार्ययोजना साझा की गई।

करौली कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी और हितधारक संपूर्णता अभियान 2.0 की भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा करते हुए।
अभियान का आगाज और उद्देश्य
आशान्वित जिला एवं ब्लॉक कार्यक्रम के अन्तर्गत भारत सरकार, राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी पहल "संपूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ कार्यक्रम सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार करौली में भव्य रूप से किया गया।" इस अवसर पर अभियान के उद्देश्यों, कार्ययोजना एवं अपेक्षित परिणामों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।
मुख्य लक्ष्य और केंद्रित क्षेत्र
- संपूर्णता अभियान 2.0 का मुख्य उद्देश्य चयनित संकेतकों में शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करते हुए अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ पहुँचाना है।
- यह अभियान शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, सामाजिक सुरक्षा एवं बुनियादी सुविधाओं जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में गुणवत्ता एवं प्रभावशीलता बढ़ाने पर केंद्रित है।
सुशासन और प्रशासनिक दक्षता
"संपूर्णता अभियान 2.0 सुशासन की दिशा में एक सशक्त कदम है, जिससे प्रशासनिक दक्षता के साथ-साथ जनभागीदारी को भी मजबूती मिलेगी।"
सहभागिता एवं आगामी कार्ययोजना
लॉन्चिंग कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, स्वयंसेवी संगठन एवं अन्य हितधारक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अभियान से संबंधित दिशा-निर्देश साझा किए गए तथा आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की गई।
"संपूर्णता अभियान 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन से लक्षित क्षेत्रों में ठोस एवं स्थायी सुधार की अपेक्षा की जा रही है, जिससे समावेशी विकास को नई गति मिलेगी।"

Rajendra Kumbhakar, Karauli
वर्तमान पद: करौली जिला रिपोर्टर (प्रातःकाल)
कार्यक्षेत्र: करौली जिला मुख्यालय, हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम, और मंडरायल (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): प्रशासनिक खबरें, राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, और शिक्षा
परिचय
राजेन्द्र प्रसाद कुंभकार राजस्थान के करौली जिले के जिला रिपोर्टर हैं। वह पिछले 6 महीने से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र और डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं। वह मुख्य रूप से करौली जिला मुख्यालय की प्रशासनिक खबरों के साथ-साथ पूरे जिले के अंतर्गत आने वाले हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम और मंडरायल क्षेत्रों की राजनीतिक, आपराधिक, स्वास्थ्य और शैक्षणिक गतिविधियों को कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव । 'प्रातःकाल' से जुड़ने से पहले वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों, डिजिटल ऐप्स और समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं:
- टीएनआई आवाज
- समाचार प्लस
- न्यूज भारत
- दैनिक भास्कर डिजिटल
- पब्लिक एप
- शुरू एप
- करौली नायक (दैनिक समाचार पत्र)
- राजस्थान की राजनीति (दैनिक समाचार पत्र)
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।
