करौली। आमजन की सुरक्षा के लिए धुलंडी के दिन सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रही करौली पुलिस ने गुरुवार को करौली पुलिस लाइन व जिले के विभिन्न थानों में हर्षोल्लास के साथ होली का त्योहार मनाया। पुलिस लाइन में आयोजित मुख्य समारोह में जिले के आला पुलिस अधिकारियों ने जवानों के साथ मिलकर गुलाल उड़ाया और पुलिस कप्तान (SP) लोकेश सोनवाल संग होली खेलने का उत्साह पुलिसकर्मियों के चेहरों पर साफ नजर आया।

अधिकारियों और जवानों ने चंग की थाप पर किया नृत्य

पुलिस लाइन में आयोजित इस होली मिलन समारोह में SP लोकेश सोनवाल ने स्वयं पहुंचकर जवानों को होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान माहौल तब और खुशनुमा हो गया जब चंग की थाप व डीजे पर बज रहे होली गीतों पर SP लोकेश सोनवाल, ASP गुमनराम चौधरी व करौली DSP अनुज शुभम सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने पुलिस जवानों के साथ जमकर नृत्य किया। गायन मंडलियों ने पारंपरिक फागुनी गीतों की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। वही रंग अबीर में सभी पुलिसकर्मी सराबोर नजर आए।

तनाव भूलकर रंगों के उत्सव में डूबे पुलिसकर्मी

पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को रंग, अबीर और गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। ड्यूटी की थकान और तनाव को भूलकर जवान पूरी तरह मस्ती के मूड में नजर आए। थानों में भी पुलिसकर्मियों ने आपसी भाईचारे के साथ रंगों का यह त्योहार मनाया।

जश्न के बीच बजट की अनदेखी पर रही टीस

होली के इस उल्लास के बीच पुलिस महकमे में एक नाराजगी भी दबी जुबान में चर्चा का विषय बनी रही। दरअसल, हाल ही में पेश हुए बजट में पुलिसकर्मियों की कुछ पुरानी मांगों व वेतन भत्तों को लेकर विशेष घोषणाएं नहीं होने से जवानों में टीस नजर आई। जश्न के माहौल में भी बजट में हुई अनदेखी को लेकर पुलिसकर्मियों के बीच चर्चाएं होती रहीं

Rajendra Kumbhakar, Karauli

Rajendra Kumbhakar, Karauli

नाम: राजेन्द्र प्रसाद कुम्भाकर

वर्तमान पद: करौली जिला रिपोर्टर (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: करौली जिला मुख्यालय, हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम, और मंडरायल (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासनिक खबरें, राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, और शिक्षा

परिचय 

राजेन्द्र प्रसाद कुंभकार राजस्थान के करौली जिले के जिला रिपोर्टर हैं। वह पिछले 6 महीने से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र और डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं। वह मुख्य रूप से करौली जिला मुख्यालय की प्रशासनिक खबरों के साथ-साथ पूरे जिले के अंतर्गत आने वाले हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम और मंडरायल क्षेत्रों की राजनीतिक, आपराधिक, स्वास्थ्य और शैक्षणिक गतिविधियों को कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव । 'प्रातःकाल' से जुड़ने से पहले वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों, डिजिटल ऐप्स और समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं:

  • टीएनआई आवाज
  • समाचार प्लस
  • न्यूज भारत
  • दैनिक भास्कर डिजिटल
  • पब्लिक एप
  • शुरू एप
  • करौली नायक (दैनिक समाचार पत्र)
  • राजस्थान की राजनीति (दैनिक समाचार पत्र)

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story