करौली पटवारी भर्ती 2025: चयनित 63 अभ्यर्थियों के नियुक्ति आदेश जारी
जिला कलेक्टर नीलाभी सक्सेना ने 63 चयनित पटवारियों की अस्थायी नियुक्ति के आदेश दिए, 26 फरवरी 2026 से सपोटरा में शुरू होगा छह माह का प्रशिक्षण।

नियुक्ति एवं चयन का विवरण
जिला कलेक्टर नीलाभी सक्सेना ने आदेश जारी कर बताया कि कुल 63 चयनित अभ्यर्थियों को परिविक्षाधीन प्रशिक्षणार्थी के रूप में पटवारी के पद पर अस्थायी रूप से नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर द्वारा घोषित अंतिम परिणाम एवं राज्य सरकार के निर्देशों के अनुरूप की गई है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं महत्त्वपूर्ण तिथियाँ
- चयनित अभ्यर्थियों को अस्थायी पटवार प्रशिक्षण विद्यालय, कुंडगांव, तहसील सपोटरा, जिला करौली में उपस्थित होना होगा।
- उपस्थिति का समय: 26 फरवरी 2026 को प्रातः 10 बजे प्रशिक्षण हेतु उपस्थित होना अनिवार्य होगा।
- निर्धारित तिथि तक उपस्थित नहीं होने पर नियुक्ति आदेश निरस्त किया जा सकता है।
सेवा शर्तें एवं प्रशिक्षण अवधि
प्रशिक्षण अवधि छह माह की होगी तथा इसके पश्चात चयनित अभ्यर्थियों को नियमानुसार नियमित सेवा में नियुक्त किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण अवधि में राज्य सरकार द्वारा निर्धारित नियत पारिश्रमिक देय होगा तथा सेवा की शर्तें राजस्थान सेवा नियमों एवं संबंधित अधिसूचनाओं के अनुसार लागू होंगी।
प्रशासनिक निर्देश एवं शुभकामनाएँ
जिला प्रशासन द्वारा सभी चयनित अभ्यर्थियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे आवश्यक दस्तावेजों सहित निर्धारित समय पर प्रशिक्षण संस्थान में उपस्थित होकर कार्यभार ग्रहण करें।
"जिला कलेक्टर ने चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे राजस्व प्रशासन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।"

Rajendra Kumbhakar, Karauli
वर्तमान पद: करौली जिला रिपोर्टर (प्रातःकाल)
कार्यक्षेत्र: करौली जिला मुख्यालय, हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम, और मंडरायल (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): प्रशासनिक खबरें, राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, और शिक्षा
परिचय
राजेन्द्र प्रसाद कुंभकार राजस्थान के करौली जिले के जिला रिपोर्टर हैं। वह पिछले 6 महीने से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र और डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं। वह मुख्य रूप से करौली जिला मुख्यालय की प्रशासनिक खबरों के साथ-साथ पूरे जिले के अंतर्गत आने वाले हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम और मंडरायल क्षेत्रों की राजनीतिक, आपराधिक, स्वास्थ्य और शैक्षणिक गतिविधियों को कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव । 'प्रातःकाल' से जुड़ने से पहले वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों, डिजिटल ऐप्स और समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं:
- टीएनआई आवाज
- समाचार प्लस
- न्यूज भारत
- दैनिक भास्कर डिजिटल
- पब्लिक एप
- शुरू एप
- करौली नायक (दैनिक समाचार पत्र)
- राजस्थान की राजनीति (दैनिक समाचार पत्र)
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।
