ग्रीष्म ऋतु की तपती गर्मी में पक्षियों के जीवन की रक्षा के उद्देश्य से राजस्थान राज्य भारत स्काउट ब गाइड जिला मुख्यालय करौली के तत्वाधान में परिंडा अभियान का शुभारंभ किया गया। जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा ने जिला कलेक्ट्रेट परिसर में परिंडा में पानी भरकर अभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए परिंडा लगाना अत्यंत पुनीत कार्य है।

सीओ स्काउट अनिल कुमार गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी राजस्थान प्रदेश में राज्य मुख्यालय जयपुर के निर्देशानुसार राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड द्वारा परिंदों की प्यास बुझाने के लिए परिंडा लगाए जा रहे हैं। अभियान का औपचारिक शुभारंभ जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर हेमराज परिडवाल एवं जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी लखन सिंह द्वारा किया गया।

इस अवसर पर जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा ने कहा कि स्काउट गाइड द्वारा परिंदों की प्यास बुझाने के लिए लगाए जा रहे परिंडा एक पुनीत कार्य है। ग्रीष्म ऋतु में पक्षियों के लिए पानी मिलना सहज नहीं रहता है और पानी के बिना हजारों की संख्या में पक्षी प्यास से मर जाते हैं। परिंडा के माध्यम से पक्षियों को पानी उपलब्ध होता है, जिससे वे अपनी प्यास बुझा सकते हैं। उन्होंने प्रत्येक स्काउट गाइड से अपील की कि वे अपनी छत पर जहां छाया हो अथवा पेड़ में अवश्य परिंडा लगाएं और उसमें नियमित पानी भरते रहें। उन्होंने कहा कि पशु-पक्षियों की सेवा अत्यंत पुनीत कार्य है।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर हेमराज परिडवाल ने कहा कि स्काउट गाइड समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी रहते हैं और पशु-पक्षियों की सेवा कर वे अपने नियमों को चरितार्थ करते हैं। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी लखन सिंह ने कहा कि पक्षी हमारे अत्यंत सहयोगी हैं और पर्यावरण संरक्षण में उनका महत्वपूर्ण योगदान होता है, इसलिए उनकी सेवा करना अत्यंत आवश्यक और पुनीत कार्य है।

सचिव स्थानीय संघ करौली मुकेश कुमार सारस्वत के अनुसार करौली जिले में स्काउट गाइड जन सहयोग से लगभग 8 हजार परिंडा लगाएंगे। अभियान से पूर्व स्काउट गाइड जिला के पदाधिकारियों द्वारा जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर हेमराज परिडवाल एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी का संगठन की रीति के अनुसार स्कार्फ पहनाकर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में सहायक जिला कमिश्नर ओम प्रकाश शर्मा, स्काउट मास्टर निर्मल शर्मा, कमलेश शर्मा, राधा मोहन गुर्जर, शिवेंद्र दुबे, दिनेश सैनी, दीनदयाल सिंह, राहुल शर्मा, देवेंद्र शर्मा, राज्य पुरस्कार रोवर मदन गोपाल शर्मा, रेंजर कीर्ति सोनी, स्काउट गौरव सोनी, आशीष शर्मा, गाइड हर्षिता कुमावत सहित अन्य स्काउट गाइड उपस्थित रहे।

अभियान ने करौली जिले में पशु-पक्षियों के संरक्षण और पर्यावरणीय संतुलन के प्रति जागरूकता का सशक्त संदेश दिया है, जो सामुदायिक सहभागिता से व्यापक प्रभाव छोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।

Rajendra Kumbhakar, Karauli

Rajendra Kumbhakar, Karauli

नाम: राजेन्द्र प्रसाद कुम्भाकर

वर्तमान पद: करौली जिला रिपोर्टर (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: करौली जिला मुख्यालय, हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम, और मंडरायल (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासनिक खबरें, राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, और शिक्षा

परिचय 

राजेन्द्र प्रसाद कुंभकार राजस्थान के करौली जिले के जिला रिपोर्टर हैं। वह पिछले 6 महीने से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र और डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं। वह मुख्य रूप से करौली जिला मुख्यालय की प्रशासनिक खबरों के साथ-साथ पूरे जिले के अंतर्गत आने वाले हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम और मंडरायल क्षेत्रों की राजनीतिक, आपराधिक, स्वास्थ्य और शैक्षणिक गतिविधियों को कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव । 'प्रातःकाल' से जुड़ने से पहले वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों, डिजिटल ऐप्स और समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं:

  • टीएनआई आवाज
  • समाचार प्लस
  • न्यूज भारत
  • दैनिक भास्कर डिजिटल
  • पब्लिक एप
  • शुरू एप
  • करौली नायक (दैनिक समाचार पत्र)
  • राजस्थान की राजनीति (दैनिक समाचार पत्र)

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story