करौली जिले में पंचायत समिति चुनाव को लेकर नामांकन पत्रों की जांच के बाद चुनावी तस्वीर सामने आने लगी है। करौली और मासलपुर पंचायत समिति में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के चुनाव के तहत नामांकन पत्रों की समीक्षा में 95 नामांकन वैध पाए गए, जबकि 63 नामांकन खारिज कर दिए गए।

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायती राज विभाग 2026 के तहत चार चरणों में घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार करौली जिले में द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ चरण के चुनाव निर्धारित किए गए हैं। इनमें द्वितीय चरण के तहत करौली और मासलपुर पंचायत समिति में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया चल रही है। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर बीतने के बाद शनिवार को मासलपुर पंचायत समिति के प्राप्त नामांकन पत्रों की समीक्षा की गई।

नामांकन पत्रों की जांच के बाद चुनावी मैदान में भाजपा के 14, कांग्रेस के 13, बसपा के 3 और 65 निर्दलीय प्रत्याशियों के होने की जानकारी सामने आई है। नामांकन वैध और खारिज होने के बाद अब प्रत्याशियों की अंतिम स्थिति नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने पर स्पष्ट होगी।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी जगदीश कोर्ट ने बताया कि आगामी 19 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। नाम वापसी की समयसीमा समाप्त होने के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। इसके बाद सभी वार्डों में चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

Rajendra Kumbhakar, Karauli

Rajendra Kumbhakar, Karauli

नाम: राजेन्द्र प्रसाद कुम्भाकर

वर्तमान पद: करौली जिला रिपोर्टर (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: करौली जिला मुख्यालय, हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम, और मंडरायल (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासनिक खबरें, राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, और शिक्षा

परिचय 

राजेन्द्र प्रसाद कुंभकार राजस्थान के करौली जिले के जिला रिपोर्टर हैं। वह पिछले 6 महीने से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र और डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं। वह मुख्य रूप से करौली जिला मुख्यालय की प्रशासनिक खबरों के साथ-साथ पूरे जिले के अंतर्गत आने वाले हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम और मंडरायल क्षेत्रों की राजनीतिक, आपराधिक, स्वास्थ्य और शैक्षणिक गतिविधियों को कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव । 'प्रातःकाल' से जुड़ने से पहले वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों, डिजिटल ऐप्स और समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं:

  • टीएनआई आवाज
  • समाचार प्लस
  • न्यूज भारत
  • दैनिक भास्कर डिजिटल
  • पब्लिक एप
  • शुरू एप
  • करौली नायक (दैनिक समाचार पत्र)
  • राजस्थान की राजनीति (दैनिक समाचार पत्र)

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story