करौली जिले में पंचायती राज चुनाव की पारदर्शिता और निर्वाचन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। कुडगांव पंचायत समिति की ग्राम पंचायत करसाई में पंच पद के चुनाव के दौरान मतगणना के बाद 42 मतों से जीतने वाली महिला प्रत्याशी को विजयी प्रमाण-पत्र नहीं देने और हारी हुई प्रत्याशी को जीत का प्रमाण-पत्र जारी करने का आरोप सामने आया है। मामले में पीड़ित प्रत्याशी ने जिला निर्वाचन अधिकारी से लिखित शिकायत कर कार्रवाई और न्याय की मांग की है।

इस प्रकरण को लेकर Expose Now ने उपजिला निर्वाचन अधिकारी जगदीश प्रसाद गौड़ से सवाल किया। उन्होंने बताया कि मामले की शिकायत प्राप्त हुई है और इसकी जांच करवाई जा रही है।

वामनपुरा निवासी लाखन्ती पत्नी जगमोहन माली ने 27 नवंबर 2026 को जिला निर्वाचन अधिकारी करौली को लिखित शिकायत सौंपी। शिकायत में उन्होंने बताया कि 16 अक्टूबर 2026 को ग्राम पंचायत करसाई में सरपंच और पंचों के चुनाव संपन्न हुए थे। इस दौरान वार्ड संख्या 3 से पंच पद के लिए लाखन्ती और नर्वदा चुनाव मैदान में थीं।

मतदान के बाद रिटर्निंग अधिकारी भरतलाल जाटव, अतरसिंह मीना और उनके सहकर्मियों ने मतगणना करवाई। शिकायत के अनुसार, लाखन्ती को 154 वोट मिले, जबकि दूसरी प्रत्याशी को 112 वोट प्राप्त हुए। इस तरह लाखन्ती ने 42 मतों के अंतर से जीत हासिल की, लेकिन इसके बावजूद उन्हें विजयी प्रमाण-पत्र नहीं सौंपा गया। आरोप है कि रिटर्निंग अधिकारी ने 112 वोट पाने वाली प्रत्याशी को विजेता घोषित कर प्रमाण-पत्र जारी कर दिया।

इस मामले में जिला निर्वाचन अधिकारी को दी गई शिकायत के बाद निर्वाचन विभाग ने जांच शुरू करवाई है। अब जांच में मतगणना के परिणाम और विजयी प्रमाण-पत्र जारी करने की प्रक्रिया से जुड़े आरोपों की पड़ताल की जाएगी।

Rajendra Kumbhakar, Karauli

Rajendra Kumbhakar, Karauli

नाम: राजेन्द्र प्रसाद कुम्भाकर

वर्तमान पद: करौली जिला रिपोर्टर (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: करौली जिला मुख्यालय, हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम, और मंडरायल (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासनिक खबरें, राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, और शिक्षा

परिचय 

राजेन्द्र प्रसाद कुंभकार राजस्थान के करौली जिले के जिला रिपोर्टर हैं। वह पिछले 6 महीने से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र और डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं। वह मुख्य रूप से करौली जिला मुख्यालय की प्रशासनिक खबरों के साथ-साथ पूरे जिले के अंतर्गत आने वाले हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम और मंडरायल क्षेत्रों की राजनीतिक, आपराधिक, स्वास्थ्य और शैक्षणिक गतिविधियों को कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव । 'प्रातःकाल' से जुड़ने से पहले वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों, डिजिटल ऐप्स और समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं:

  • टीएनआई आवाज
  • समाचार प्लस
  • न्यूज भारत
  • दैनिक भास्कर डिजिटल
  • पब्लिक एप
  • शुरू एप
  • करौली नायक (दैनिक समाचार पत्र)
  • राजस्थान की राजनीति (दैनिक समाचार पत्र)

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story