मुख स्वास्थ्य सेहत का आधार, दिन में दो बार ब्रश करें हर बार


प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

करौली, 24 फरवरी। राष्ट्रीय मुख स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य कर्मियों को एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन गुढाचंद्र जी ब्लॉक सभागार में किया गया। इस प्रशिक्षण में स्वास्थ्य कर्मियों को मुख स्वास्थ्य को बनाए रखने संबंधी कारकों से अवगत कराकर मुख स्वास्थ्य के प्रति आमजन को प्रेरित करने की आवश्यकता जताई गई।

  • प्रशिक्षण प्रदाता: नोडल अधिकारी डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार गुर्जर और डेंटल हाइजीनिस्ट मुकेश कुमार गुप्ता।

मुख स्वास्थ्य का महत्व और परिभाषा

सीएमएचओ डॉ. जयंतीलाल मीणा ने बताया कि:

"मुख स्वास्थ्य का अर्थ है दाँतों, मसूड़ों, जीभ और पूरे मुँह की स्वच्छता व देखभाल से है। अच्छा मुख स्वास्थ्य न केवल सुंदर मुस्कान देता है, बल्कि पूरे शरीर के स्वास्थ्य से भी जुड़ा होता है।"

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण में मुख स्वास्थ्य के महत्वपूर्ण होने के तथ्यों को बताकर निम्नलिखित जानकारी प्रदान की गई:

  • दाँतों की सड़न (कैविटी) से बचाव।
  • मसूड़ों की सूजन और खून आने से सुरक्षा।
  • मुँह की बदबू से छुटकारा पाने संबंधी जानकारी।

बेहतर मुख स्वास्थ्य के उपाय

प्रशिक्षण में अच्छा मुख स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए इन उपायों को अपनाने हेतु प्रेरित किया गया:

  • दिन में कम से कम दो बार ब्रश करें।
  • रोज़ाना फ्लॉस का उपयोग करें।
  • मीठी और चिपचिपी चीज़ों का सेवन कम करें।
  • हर 6 महीने में दंत चिकित्सक से जाँच कराने और तंबाकू और धूम्रपान से बचाव के लिए प्रेरित किया गया।
Rajendra Kumbhakar, Karauli

Rajendra Kumbhakar, Karauli

नाम: राजेन्द्र प्रसाद कुम्भाकर

वर्तमान पद: करौली जिला रिपोर्टर (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: करौली जिला मुख्यालय, हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम, और मंडरायल (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासनिक खबरें, राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, और शिक्षा

परिचय 

राजेन्द्र प्रसाद कुंभकार राजस्थान के करौली जिले के जिला रिपोर्टर हैं। वह पिछले 6 महीने से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र और डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं। वह मुख्य रूप से करौली जिला मुख्यालय की प्रशासनिक खबरों के साथ-साथ पूरे जिले के अंतर्गत आने वाले हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम और मंडरायल क्षेत्रों की राजनीतिक, आपराधिक, स्वास्थ्य और शैक्षणिक गतिविधियों को कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव । 'प्रातःकाल' से जुड़ने से पहले वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों, डिजिटल ऐप्स और समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं:

  • टीएनआई आवाज
  • समाचार प्लस
  • न्यूज भारत
  • दैनिक भास्कर डिजिटल
  • पब्लिक एप
  • शुरू एप
  • करौली नायक (दैनिक समाचार पत्र)
  • राजस्थान की राजनीति (दैनिक समाचार पत्र)

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story