ऑपरेशन शिकंजा के तहत दबिश

करौली जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व नशे के कारोबार को निष्क्रिय करने के उद्देश्य से भरतपुर रेंज आईजी कैलाश चंद विश्नोई के निर्देश पर करौली जिला पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल के निर्देशन में ऑपरेशन शिकंजा के तहत पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई करते हुए कैलादेवी थाना क्षेत्र के धौरेरा गांव में नशै के सौदागरों ने सरसों की फसल की आड़ में अवैध अफीम की व्यापक स्तर पर खेती कर डाली।


प्रेसवार्ता में पुलिस अधीक्षक का खुलासा

पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने शनिवार को कार्यालय सभागार में प्रेसवार्ता कर बताया कि अवैध अफीम खेतों में सरसों की फसल की आड़ में करने के मामले में एसपी ने मॉनिटरिंग करते हुए कैलादेवी और सपोटरा थाना पुलिस टीमों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की।

"निर्देश पर सफलता हासिल होने पर मौके से सरसों के खेत में व्यापक स्तर पर अवैध अफीम के 6067 किलो अवैध अफीम के हरे पौधे किए जब्त करने सहित लगभग अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अवैध अफीम की कीमत 2 करोड़ रुपए की आंकी गई है।"

तस्कर गिरफ्तार एवं जब्ती का विवरण

  • अवैध अफीम को सरसों की खेती की आड में 2 करोड़ रुपए की 6067 किलोग्राम हरे पौधे को पुलिस ने किया जप्त।
  • धौरेरा क्षेत्र में सरसों के खेतों के बीच उगाई जा रही अफीम पकड़ने सहित मौके से नशे के सौदागर चौरसिंह मीना व मनकेश उर्फ पिंटू मीना को गिरफ्तार किया गया।
  • पकड़े गए 2 अफीम तस्करों के खिलाफ NDPS एक्ट में मामला दर्ज किया गया।

वर्तमान स्थिति

फिलहाल पुलिस अनुसंधान जारी है‌।

Rajendra Kumbhakar, Karauli

Rajendra Kumbhakar, Karauli

नाम: राजेन्द्र प्रसाद कुम्भाकर

वर्तमान पद: करौली जिला रिपोर्टर (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: करौली जिला मुख्यालय, हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम, और मंडरायल (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासनिक खबरें, राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, और शिक्षा

परिचय 

राजेन्द्र प्रसाद कुंभकार राजस्थान के करौली जिले के जिला रिपोर्टर हैं। वह पिछले 6 महीने से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र और डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं। वह मुख्य रूप से करौली जिला मुख्यालय की प्रशासनिक खबरों के साथ-साथ पूरे जिले के अंतर्गत आने वाले हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम और मंडरायल क्षेत्रों की राजनीतिक, आपराधिक, स्वास्थ्य और शैक्षणिक गतिविधियों को कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव । 'प्रातःकाल' से जुड़ने से पहले वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों, डिजिटल ऐप्स और समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं:

  • टीएनआई आवाज
  • समाचार प्लस
  • न्यूज भारत
  • दैनिक भास्कर डिजिटल
  • पब्लिक एप
  • शुरू एप
  • करौली नायक (दैनिक समाचार पत्र)
  • राजस्थान की राजनीति (दैनिक समाचार पत्र)

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story