करौली: नवपदस्थापित नर्सिंग अधिकारियों के लिए मानसिक स्वास्थ्य प्रशिक्षण आयोजित
सीएमएचओ डॉ. जयंतीलाल मीना के निर्देशन में नर्सिंग कर्मियों को मानसिक रोगों की पहचान और टेलीमानस हेल्पलाइन के उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया।

करौली जिला मुख्यालय पर आयोजित प्रशिक्षण शिविर में नर्सिंग अधिकारियों को मानसिक रोगों के उपचार और परामर्श के बारे में जानकारी देते विशेषज्ञ।
प्रशिक्षण का आयोजन और उद्देश्य
करौली। राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने हेतु जिले में नवपदस्थापित नर्सिंग अधिकारियों का एक दिवसीय मानसिक स्वास्थ्य प्रशिक्षण जिला मुख्यालय पर संपन्न हुआ। सीएमएचओ डॉ. जयंतीलाल मीना ने बताया की जिले में मानसिक सेवाओं के प्रभावी संचालन एवं आमजन को नजदीकी स्थानों पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता हेतु चिकित्सा विभाग के विभिन्न संवर्गों का बैच वाइज मानसिक स्वास्थय प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विशेषज्ञों द्वारा प्रदत्त मुख्य जानकारी
- नर्सिंग अधिकारियों के प्रशिक्षण में मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. प्रेमराज मीना द्वारा "मानसिक रोगों की शुरूआती अवस्था में पहचान, उचित परामर्श एवं उपचार की जानकारी प्रदान की।" उन्होंने सामाजिक भ्रान्तियों के निवारण हेतु लगातार जनजागरूकता गतिविधियों करने की सलाह दी।
- मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. रामस्वरूप द्वारा टेलीमानस के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए बताया की "किसी भी तरह की मानसिक एवं भावनात्मक समस्या होने पर घर बैठे टेलीमानस हेल्पलाइन 14416 पर परामर्श लेने की जानकारी प्रदान दी।"
मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता एवं अनुभव
- साइकेट्रिक नर्स गौरव गोयल ने आमजन में मानसिक स्वास्थ्य के महत्व एवं आवश्यकता पर जानकारी प्रदान की।
- सीआरए गौरव शर्मा द्वारा मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर रखने हेतु दिनचर्या में परिवर्तन एवं सकारात्मक सोच की आवश्यकता पर जोर दिया।
- प्रशिक्षण में उपस्थित नर्सिंग अधिकारियों ने कार्यक्षेत्र पर मानसिक स्वास्थ्य के बारे में अपने अनुभव साझा किए।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
