करौली शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोर के कथित अपहरण, जंगल में ले जाकर बेरहमी से मारपीट करने और जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। पीड़ित की मां की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई है।

कोतवाली थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, गुलाब बाग इंदिरा कॉलोनी निवासी भावना जाटव ने बताया कि उनका 15 वर्षीय पुत्र अमन जाटव गुलाब बाग क्षेत्र स्थित एक मिठाई की दुकान पर मजदूरी करता है और उसी से परिवार का पालन-पोषण होता है। 28 जून की शाम करीब 6 बजे वह रोज की तरह काम से घर लौट रहा था।

रिपोर्ट के मुताबिक, रास्ते में गुडला निवासी अभिषेक गुर्जर अपने तीन-चार साथियों के साथ मिला और अमन पर दुकान से पैसे लाने का दबाव बनाने लगा। किशोर के इनकार करने पर आरोपियों ने उसे जबरन कार में बैठा लिया और गुडला बांध के पास जंगल में ले गए।

आरोप है कि जंगल में आरोपियों ने नाबालिग के साथ बेरहमी से मारपीट की। उसे जमीन पर पटक-पटक कर पीटा गया और उल्टा लटकाकर भी मारपीट की गई। इस दौरान आरोपियों ने घटना का वीडियो भी बनाया। पीड़ित पक्ष के अनुसार, मारपीट के दौरान आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया और जान से मारने की धमकी भी दी।

हमले में घायल किशोर के हाथ, कमर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। उसका उपचार जिला अस्पताल करौली में जारी है। पीड़िता मां ने अपनी रिपोर्ट में यह भी आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उनके पुत्र का मोबाइल फोन और घड़ी भी अपने कब्जे में ले ली। परिवार ने पुलिस से सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग भी की है।

करौली डीएसपी अनुज शुभम ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है और उनकी तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और नाबालिग के साथ कथित अपहरण, मारपीट तथा जातिसूचक अपमान के आरोपों ने मामले को गंभीर बना दिया है। अब पुलिस जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी पर सभी की नजरें टिकी हैं।

Rajendra Kumbhakar, Karauli

Rajendra Kumbhakar, Karauli

नाम: राजेन्द्र प्रसाद कुम्भाकर

वर्तमान पद: करौली जिला रिपोर्टर (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: करौली जिला मुख्यालय, हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम, और मंडरायल (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासनिक खबरें, राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, और शिक्षा

परिचय 

राजेन्द्र प्रसाद कुंभकार राजस्थान के करौली जिले के जिला रिपोर्टर हैं। वह पिछले 6 महीने से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र और डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं। वह मुख्य रूप से करौली जिला मुख्यालय की प्रशासनिक खबरों के साथ-साथ पूरे जिले के अंतर्गत आने वाले हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम और मंडरायल क्षेत्रों की राजनीतिक, आपराधिक, स्वास्थ्य और शैक्षणिक गतिविधियों को कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव । 'प्रातःकाल' से जुड़ने से पहले वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों, डिजिटल ऐप्स और समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं:

  • टीएनआई आवाज
  • समाचार प्लस
  • न्यूज भारत
  • दैनिक भास्कर डिजिटल
  • पब्लिक एप
  • शुरू एप
  • करौली नायक (दैनिक समाचार पत्र)
  • राजस्थान की राजनीति (दैनिक समाचार पत्र)

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story