करौली: चिकित्सा संस्थानों का औचक निरीक्षण, सीएमएचओ ने जांची व्यवस्थाएं
निदेशक जन स्वास्थ्य के निर्देश पर जिले के स्वास्थ्य केंद्रों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग की गई और दवाओं एवं जांचों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

करौली जिले में चिकित्सा सेवाओं की जमीनी हकीकत जानने के लिए औचक निरीक्षण करते स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी।
जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बड़ी कार्रवाई
करौली, 13 जनवरी। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के आमजन तक समयानुकूल पहुंच की जानकारी हेतु निदेशक जन स्वास्थ्य के निर्देशानुसार जिलेभर की चिकित्सा संस्थानों के जिलास्तर एवं ब्लॉक स्तर से निरीक्षण कर व्यवस्थाएं जांची गई और निरीक्षण ऑडीके ऐप पर दर्ज कराये।
सीएमएचओ द्वारा औचक निरीक्षण और निर्देश
सीएमएचओ डॉ. जयंतीलाल मीणा ने बताया कि चिकित्सा संस्थानों ऑनलाइन मॉनिटरिंग, समय से खुलने और स्वास्थ्य कर्मियों की संस्था पर पहुंच सहित आवश्यक दवाओं व जांचों की उपलब्धता की जानकारी निरीक्षण दौरान जुटाई गई। उन्होंने सीएचसी लांगरा और उप जिला अस्पताल मंडरायल की व्यवस्थाएं देखी और सुधार के आवश्यक निर्देश प्रदान किये।
विभिन्न क्षेत्रों में मॉनिटरिंग और प्रगति की समीक्षा
- डिप्टी सीएमएचओ परिवार कल्याण डॉ. सतीश चंद मीणा द्वारा पीएचसी बनेगा और कोटा छाबर निरीक्षण कर ऑडी के ऐप पर ऑनलाइन मॉनिटरिंग दर्ज कराई।
- "उन्होंने कार्यक्रमों और योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और सुधार के निर्देश प्रदान किए।"
कार्मिकों की उपस्थिति और समयबद्धता पर सख्ती
डिप्टी सीएमएचओ हेल्थ डा. ओमप्रकाश महावर ने पीएचसी महोली, चैनपुर बार्रिया का निरीक्षण कर कार्मिकों की पहुंच से रूबरू हुए। उन्होंने कर्मियों को निर्धारित समय तक ठहराव के लिए पाबंद किया।

Rajendra Kumbhakar, Karauli
वर्तमान पद: करौली जिला रिपोर्टर (प्रातःकाल)
कार्यक्षेत्र: करौली जिला मुख्यालय, हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम, और मंडरायल (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): प्रशासनिक खबरें, राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, और शिक्षा
परिचय
राजेन्द्र प्रसाद कुंभकार राजस्थान के करौली जिले के जिला रिपोर्टर हैं। वह पिछले 6 महीने से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र और डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं। वह मुख्य रूप से करौली जिला मुख्यालय की प्रशासनिक खबरों के साथ-साथ पूरे जिले के अंतर्गत आने वाले हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम और मंडरायल क्षेत्रों की राजनीतिक, आपराधिक, स्वास्थ्य और शैक्षणिक गतिविधियों को कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव । 'प्रातःकाल' से जुड़ने से पहले वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों, डिजिटल ऐप्स और समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं:
- टीएनआई आवाज
- समाचार प्लस
- न्यूज भारत
- दैनिक भास्कर डिजिटल
- पब्लिक एप
- शुरू एप
- करौली नायक (दैनिक समाचार पत्र)
- राजस्थान की राजनीति (दैनिक समाचार पत्र)
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।
