करौली, 30 जनवरी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर जिलेभर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शहीद दिवस मनाया गया।

प्रतिमा पर पुष्पार्पण एवं श्रद्धांजलि

जिला मुख्यालय पर जिला कलक्टर नीलाभ सक्सेना द्वारा शुक्रवार को स्वतंत्रता सैनानी चिरंजीलाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पार्पण कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई। तत्पश्चात जिला स्तरीय अधिकारियों सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि दी।

गांधीजी के आदर्शों की प्रेरणा

इस अवसर पर जिला कलक्टर ने जिलेवासियों को महात्मा गांधी की शिक्षाओं पर चलने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान राम धुन के साथ महात्मा गांधी जी के प्रिय गीतों का गायन किया गया। तद् उपरान्त सभी ने 2 मिनट का मौन रखकर शहीदों को नमन किया।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी

इस दौरान निम्नलिखित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे:

  • अतिरिक्त जिला कलक्टर हेमराज परिडवाल
  • अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुमनाराम
  • मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिवचरण मीना
  • सहायक निदेशक (सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय) धर्मेन्द्र कुमार मीना
  • उपखंड अधिकारी प्रेमराज मीना
  • अन्य जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी
Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story