करौली जिले के उपखंड हिंडौन सिटी के श्रीमहावीरजी थाना क्षेत्र के गाँव गाँवडी मीना में एक विवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान 28 बर्षीय भावना मीना पत्नी संजय मीना के रूप में हुई है। मंगलवार को सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हिंडौन जिला अस्पताल पंहुचाया व मृतका के परिजनों को सूचित करने पर जिला अस्पताल की मोर्च्यूरी में पीहर पक्ष की मौजूदगी में मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इस दौरान हिण्डौन डीएसपी मुनेश मीना मय पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर मौजूद रहे। घटना के बाद मृतका के पीहर पक्ष ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने व हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराकर जांच शुरू कर दी है।

थानाधिकारी ने दी जानकारी

श्रीमहावीरजी थानाधिकारी गिर्राज प्रसाद ने बताया कि मृतका के भाई देवेंद्र मीना निवासी सहजनपुर की शिकायत पर दहेज हत्या व प्रताड़ना का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। मृतका के भाई देवेंद्र मीना ने रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि उसकी बहन भावना को दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किए जाने शिकायत में उसके पति और ससुराल पक्ष के अन्य लोग उसके साथ बेरहमी से मारपीट करते थे।

शादी के बाद से ही जारी थी प्रताड़ना

देवेंद्र ने बताया कि मार्च 2018 में उसकी बहन भावना की शादी गाँवडी मीना निवासी संजय से हुई थी। शादी के करीब एक साल बाद से ही ससुराल पक्ष की ओर से दहेज की मांग को लेकर बहिन भावना को परेशान किया जाने लगा था। परिजनों के अनुसार प्रताड़ना से परेशान होकर भावना एक बार अपने पीहर सहजनपुर आ गई थी। बाद में ससुराल पक्ष के लोगों ने आपसी समझौता कर उसे वापस ससुराल ले जाने की बात कही थी।

समझौता और अंतिम कॉल

पुलिस मुकदमे के अनुसार करीब दो महीने पहले भी भावना अपने पीहर में रह रही थी। उस समय उसका पति संजय करीब 25 से 30 समाज के लोगों के साथ समझौता करने के लिए सहजनपुर पहुंचा था। इसके बाद भावना दोबारा ससुराल लौट गई थी। मृतका के भाई के अनुसार "सोमवार शाम करीब 7 बजे भावना ने मोबाइल पर फोन कर बताया था कि उसे फिर से परेशान किया जा रहा है। इसके बाद रात करीब 1 बजे भावना ने अपनी भाभी के मोबाइल पर पति द्वारा की गई मारपीट के फोटो और वीडियो भी भेजे थे।"

सुबह मिली मौत की सूचना

भाई देवेंद्र के मुताबिक "मंगलवार सुबह करीब 4:20 बजे जिला अस्पताल से ससुराल पक्ष की ओर से फोन आया और बताया गया कि उसकी बहन की मौत हो गई है।" सूचना मिलने के बाद मृतका के पीहर पक्ष के लोग बड़ी संख्या में जिला अस्पताल पहुंचे। जहां भावना का शव मोर्च्यूरी में रखा हुआ मिला। इसके बाद परिजनों ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है वही पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों को लेकर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Rajendra Kumbhakar, Karauli

Rajendra Kumbhakar, Karauli

नाम: राजेन्द्र प्रसाद कुम्भाकर

वर्तमान पद: करौली जिला रिपोर्टर (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: करौली जिला मुख्यालय, हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम, और मंडरायल (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासनिक खबरें, राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, और शिक्षा

परिचय 

राजेन्द्र प्रसाद कुंभकार राजस्थान के करौली जिले के जिला रिपोर्टर हैं। वह पिछले 6 महीने से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र और डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं। वह मुख्य रूप से करौली जिला मुख्यालय की प्रशासनिक खबरों के साथ-साथ पूरे जिले के अंतर्गत आने वाले हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम और मंडरायल क्षेत्रों की राजनीतिक, आपराधिक, स्वास्थ्य और शैक्षणिक गतिविधियों को कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव । 'प्रातःकाल' से जुड़ने से पहले वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों, डिजिटल ऐप्स और समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं:

  • टीएनआई आवाज
  • समाचार प्लस
  • न्यूज भारत
  • दैनिक भास्कर डिजिटल
  • पब्लिक एप
  • शुरू एप
  • करौली नायक (दैनिक समाचार पत्र)
  • राजस्थान की राजनीति (दैनिक समाचार पत्र)

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story