करौली, 5 फरवरी। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिलेभर में 30 जनवरी से 13 फरवरी तक स्पर्श कुष्ठ जागरूकता पखवाड़ा संचालित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत स्वास्थ्य भवन परिसर से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. जयंतीलाल मीणा द्वारा कुष्ठ रोग जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।


उपस्थित अधिकारी एवं गणमान्य जन

इस अवसर पर निम्नलिखित अधिकारी एवं कार्यालय कर्मी मौजूद रहे:

  • डिप्टी सीएमएचओ: डॉ. सतीश चंद मीणा
  • प्रशासनिक अधिकारी: शेर सिंह मीणा
  • एओ एनएचएम: रमेश चंद मीणा
  • डीपीओ: आशुतोष पांडे
  • जेएसए: रूप सिंह धाकड़
  • कुष्ठ प्रभारी: रघुनंदन माली

सीएमएचओ का संदेश: भ्रांतियों का निवारण और उपचार

सीएमएचओ डॉ. जयंतीलाल मीणा ने बताया कि अभियान के अंतर्गत कुष्ठ प्रभावित क्षेत्रों में जागरूकता वाहन द्वारा दृश्य-श्रव्य संदेशों के माध्यम से कुष्ठ की भ्रांतियों को दूर किया जाएगा और कुष्ठ रोग के लक्षण के प्रति जागरूक एवं बचाव और उपचार के लिए प्रेरित किया जाएगा।

"कुष्ठ रोग का समय पर निदान सरल है और इसका उपचार पूरी तरह संभव है। जिले में कुष्ठ रोग के सभी संभावित मामलों की शीघ्र पहचान कर उपलब्ध संसाधनों का पूर्ण उपयोग करते हुए रोग उन्मूलन का लक्ष्य प्राप्त करने पर कार्य किया जा रहा है।"

जागरूकता वाहन कुष्ठ प्रभावित क्षेत्रों पर पहुंचकर कुष्ठ के प्रति आमजन की धारणा बदलने का प्रयास करेगा और कुष्ठ रोगी के परिवार जनों को अपनाई जाने वाली सावधानियों से अवगत कराकर भेदभाव मिटाने संबंधी जागरूकता पंपलेट और ऑडियो संदेश को प्रसारित किया जाएगा।


विभिन्न जागरूकता गतिविधियां एवं अभियान का उद्देश्य

नोडल अधिकारी एवं डिप्टी सीएमएचओ हेल्थ डॉ. ओम प्रकाश महावर ने बताया कि पखवाड़े के दौरान विभिन्न प्रकार की जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है जिसके अंतर्गत जागरूकता वाहन द्वारा कुष्ठ रोग के प्रति जागरूकता लाई जाएगी।

डीपीसी-आईईसी लखन सिंह लोधा ने जानकारी दी कि:

  • कुष्ठ जागरूकता वाहन कुष्ठ प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंचकर कुष्ठ रोग की पहचान, लक्षण और उपचार के बारे में प्रदर्शित फ्लेक्स बैनर और ऑडियो संदेश के माध्यम से जागरूकता लाने का प्रयास करेगा।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story