करौली: स्पर्श कुष्ठ जागरूकता पखवाड़ा और शहीद दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन
चिकित्सा विभाग द्वारा 30 जनवरी से 13 फरवरी तक कुष्ठ उन्मूलन अभियान के तहत शपथ, पुष्पांजलि और ग्राम सभाओं में जागरूकता गतिविधियों का संचालन किया जाएगा।

करौली के स्वास्थ्य भवन में शहीद दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएमएचओ डॉ. जयंतीलाल मीणा और अन्य अधिकारी कुष्ठ रोग के प्रति भेदभाव मिटाने की शपथ लेते हुए।
शहीद दिवस के अवसर पर जिलेभर के चिकित्सा संस्थाओं और कार्यालय में पुष्पांजलि, मौन और शपथ कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। करौली में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिलेभर में 30 जनवरी से 13 फरवरी तक स्पर्श कुष्ठ जागरूकता पखवाड़ा संचालन शुरू हुआ।
इसके अंतर्गत स्वास्थ्य भवन परिसर स्थित सीएम कार्यालय सहित जिले भर के चिकित्सा संस्थानों और कार्यालयों में गांधी जी के चित्रपट पर पुष्पांजलि, 2 मिनट का मौन और कुष्ठ के प्रति भेदभाव मिटाने जैसी गतिविधियों का आयोजन हुआ।
सीएमएचओ द्वारा संदेश और संकल्प
इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ. जयंतीलाल मीणा ने गांधी जी के चित्रपट पर पुष्प अर्पण किये और शहीद दिवस पर 2 मिनट का मौन रखकर शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम के साथ कुष्ठ रोगी के प्रति भेदभाव न करने की शपथ का आयोजन किया गया। उन्होंने जिले वासियों को संदेश प्रसारित करते हुए कहा:
"कुष्ठ रोग का समय पर निदान सरल है और इसका उपचार पूरी तरह संभव है। जिले में कुष्ठ रोग के सभी संभावित मामलों की शीघ्र पहचान कर उपलब्ध संसाधनों का पूर्ण उपयोग करते हुए रोग उन्मूलन का लक्ष्य प्राप्त किया जाएगा।"
जागरूकता एवं सामाजिक सुधार
ग्राम सभाओं में कुष्ठ के प्रति भेदभाव मिटाने की शपथ दिलाई जाएगी। डॉ. मीणा ने बताया कि कुष्ठ रोग से प्रभावित व्यक्ति एवं उनके परिवारजनों के साथ किसी भी प्रकार का सामाजिक भेदभाव स्वीकार्य नहीं है। समाज में फैली भ्रांतियों, कलंक एवं भेदभाव को समाप्त करने के लिए व्यक्तिगत और सामूहिक प्रयास किए जाएंगे।
उपस्थित अधिकारी और कार्मिक
इस अवसर पर कार्यालय में निम्नलिखित सदस्य मौजूद रहे:
- डिप्टी सीएमएचओ डॉ. सतीश चंद मीणा
- एओ एनएचएम रमेश मीणा
- एसओ हीरालाल
- प्रशासनिक अधिकारी शेर सिंह मीणा
- डीपीओ आशुतोष पांडे सहित कार्यालय के कार्मिक

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
