करौली जिले के सपोटरा उपखंड क्षेत्र में कैलादेवी कस्बे के पटपरी गांव के पास कालीसिल बांध में एक अधेड़ व्यक्ति के डूबने की आशंका जताई जा रही है। बांध के पाल पर कपड़े और एक मोबाइल फोन मिलने के बाद परिजनों ने पुलिस को अधेड़ व्यक्ति के लापता होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला और आपदा प्रबंधन टीम मौके पर पहुंची।


प्रशासनिक कार्रवाई और सर्च ऑपरेशन

  • कैलादेवी पुलिस उपाधीक्षक मीना मीणा और कैलादेवी थानाधिकारी रामवतार मीणा अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
  • गोताखोरों की मदद से बांध में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है।
  • प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बांध किनारे मिले कपड़े और मोबाइल फोन लापता व्यक्ति हरिमोहन मीणा के बताए जा रहे हैं।

मगरमच्छों का खतरा और रेस्क्यू में चुनौतियां

रेस्क्यू अभियान के दौरान बांध क्षेत्र में पैरों के निशान भी मिले हैं। जलाशय में मगरमच्छों की मौजूदगी की सूचना मिलने के कारण बचाव दल अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीमित क्षेत्र में ही तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।


वर्तमान स्थिति और पूछताछ

देर शाम अंधेरे तक लापता व्यक्ति का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। प्रशासन द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार सुबह फिर से जारी रखने सहित पुलिस परिजनों और आसपास के ग्रामीणों से भी पूछताछ करने में जुटी हुई है ताकि लापता व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी हासिल हो सके।


Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story