करौली 17 मार्च। करौली के आस्था धाम कैलादेवी मेले में यात्री मरीजों की चिकित्सा सेवाओं के लिए बनाई गई चिकित्सा इकाइयों का सीएमएचओ डॉ. जयंती लाल मीना ने जायजा लिया और व्यवस्थाओं से रूबरू हुए। इस दौरान डीसीपी-आईईसी लखन सिंह लोधा भी उनके साथ मौजूद रहे।

चिकित्सा इकाइयों का सघन निरीक्षण और स्वच्छता के निर्देश

सीएमएचओ डॉ. जयंती लाल मीना ने एडपोस्ट कल्याणी पर व्यवस्थाओं का जायजा लेकर परिसर की सफाई के निर्देश प्रदान किये। उन्होंने फकीरा की बगीची, वंशी का बाग, मामचारी, करसाई, राजौर, अतेवा एवं खोहरी स्थित चिकित्सा इकाइयों का निरीक्षण किया। उन्होंने सीएचसी कैला देवी पर आयोजित चिकित्सा व्यवस्थाओं की स्थिति जांची और मेले में लगाए गए स्वास्थ्य कर्मियों की स्थिति से रूबरू हुए।

स्वास्थ्य कर्मियों को 24 घंटे मुस्तैद रहने की हिदायत

डॉ. मीना ने केलादेवी मंदिर परिसर स्थित चिकित्सा ईकाई पर मौजूद कार्मिकों द्वारा दी जा रही सेवाओं से रूबरू होकर उन्हें "24 घंटे सेवाओं के लिए पाबंद किया तथा निर्धारित यूनिफॉर्म और आईडी कार्ड में निर्धारित समय तक ठहराव के निर्देश प्रदान किये।" उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों से कहा कि मेले में आने वाले पदयात्रियों को चिकित्सा सेवाएं प्राप्त करने में कोई असुविधा ना हो एवं उन्हें संतोषजनक सेवाएं प्रदान की जाएं, जिससे विभाग की छवि ईलाज और सेवा में तत्परता की बनी रहे।

श्रद्धालुओं की सेवा में तत्परता और विभागीय छवि

निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ ने स्पष्ट किया कि श्रद्धालु मरीजों को समय पर चिकित्सा सेवाएं मुहैया कराना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने मेला ड्यूटी के लिए लगाए गए स्वास्थ्य कर्मियों से रूबरू होकर उन्हें पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

Rajendra Kumbhakar, Karauli

Rajendra Kumbhakar, Karauli

नाम: राजेन्द्र प्रसाद कुम्भाकर

वर्तमान पद: करौली जिला रिपोर्टर (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: करौली जिला मुख्यालय, हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम, और मंडरायल (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासनिक खबरें, राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, और शिक्षा

परिचय 

राजेन्द्र प्रसाद कुंभकार राजस्थान के करौली जिले के जिला रिपोर्टर हैं। वह पिछले 6 महीने से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र और डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं। वह मुख्य रूप से करौली जिला मुख्यालय की प्रशासनिक खबरों के साथ-साथ पूरे जिले के अंतर्गत आने वाले हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम और मंडरायल क्षेत्रों की राजनीतिक, आपराधिक, स्वास्थ्य और शैक्षणिक गतिविधियों को कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव । 'प्रातःकाल' से जुड़ने से पहले वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों, डिजिटल ऐप्स और समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं:

  • टीएनआई आवाज
  • समाचार प्लस
  • न्यूज भारत
  • दैनिक भास्कर डिजिटल
  • पब्लिक एप
  • शुरू एप
  • करौली नायक (दैनिक समाचार पत्र)
  • राजस्थान की राजनीति (दैनिक समाचार पत्र)

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story