करौली: एएनएम को इंटीग्रेटेड हेल्थ इन्फॉर्मेशन प्लेटफार्म का प्रशिक्षण दिया गया
सीएमएचओ डॉ. जयंतीलाल मीणा की मौजूदगी में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को रीयल टाइम रिपोर्टिंग, पोर्टल कार्यप्रणाली और रोगों की निगरानी के गुर सिखाए गए।

करौली के स्थानीय पैलेस में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला के दौरान एएनएम और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को आईएचआईपी पोर्टल पर ऑनलाइन डेटा प्रविष्टि सिखाते प्रशिक्षक।
पोर्टल की कार्यप्रणाली और महत्व
सीएमएचओ डॉ. जयंतीलाल मीणा ने बताया कि:
"आईएचआईपी पोर्टल पर प्रतिदिन रिपोर्टिंग की जाती है यह रीयल टाइम इलेक्ट्रॉनिक सूचना प्रणाली है जो भारत सरकार के ई गवर्नेंस मानकों सूचना प्रौद्योगिकी डाटा और मेटा डाटा मानकों के साथ-साथ रोग के प्रकोप और सम्बन्धित संसाधनों के प्रबंधन के लिए भौगोलिक सूचनाओं की जानकारी देता है।"
स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के कर्तव्य एवं सेवाएं
डिप्टी सीएमएचओ हेल्थ डॉ ओम प्रकाश महावर ने बताया कि एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (आईडीएसपी) के अंतर्गत स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के कार्य और कर्तव्यों से अवगत कराकर कार्य को बेहतर करने के लिए तरीके बताएं जाते हैं। उन्होंने निम्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की:
- एक्टिव सर्विसेज और पेसिव सर्विसेज के बारे में विस्तृत जानकारी।
- काउंसलिंग और परामर्श पक्ष को मजबूत करने की प्रक्रिया।
जागरूकता और तकनीकी गतिविधियां
प्रशिक्षक जेएसए अंकुर सिंघल ने एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम के अंतर्गत अपनायी जाने वाली गतिविधियों के बारे में चर्चा कर कहा कि:
"इन गतिविधियों के माध्यम से हम अपनी जिम्मेदारी को बेहतर तरीके से निभा सकते हैं और स्वास्थ्य कार्यकर्ता के रूप में आमजन को बीमारियों से बचाने और जागरूक करने कर्तव्य का पालन कर सकते हैं। हम सब की जिम्मेदारी है जागरूकता परक और बचाव गतिविधियों को पूर्ण ईमानदारी से करें।"
उन्होंने टेमी फोर्स सॉल्यूशन और एमएलओ बनाने की विधि से अवगत कराकर समय-समय पर एंटी लार्वल, एंटी एडल्ट और सोर्स रिडक्शन गतिविधियों का आयोजन निश्चित समय के अंतराल पर करने की आवश्यकता जताई।
ऑनलाइन रिकॉर्ड और लैब प्रक्रिया
इस दौरान डीईओ राजेश जैन द्वारा प्रतिभागियों को निम्नलिखित प्रशिक्षण प्रदान किया गया:
- लैब में होने वाली जांचों की ऑनलाइन प्रक्रिया।
- मौसमी बीमारियों से सम्बन्धित मरीजों का ऑनलाइन रिकॉर्ड संधारण प्रक्रिया।
- ओपीडी में आने वाले मरीजों की ऑनलाइन रिपोर्ट।

Rajendra Kumbhakar, Karauli
वर्तमान पद: करौली जिला रिपोर्टर (प्रातःकाल)
कार्यक्षेत्र: करौली जिला मुख्यालय, हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम, और मंडरायल (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): प्रशासनिक खबरें, राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, और शिक्षा
परिचय
राजेन्द्र प्रसाद कुंभकार राजस्थान के करौली जिले के जिला रिपोर्टर हैं। वह पिछले 6 महीने से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र और डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं। वह मुख्य रूप से करौली जिला मुख्यालय की प्रशासनिक खबरों के साथ-साथ पूरे जिले के अंतर्गत आने वाले हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम और मंडरायल क्षेत्रों की राजनीतिक, आपराधिक, स्वास्थ्य और शैक्षणिक गतिविधियों को कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव । 'प्रातःकाल' से जुड़ने से पहले वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों, डिजिटल ऐप्स और समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं:
- टीएनआई आवाज
- समाचार प्लस
- न्यूज भारत
- दैनिक भास्कर डिजिटल
- पब्लिक एप
- शुरू एप
- करौली नायक (दैनिक समाचार पत्र)
- राजस्थान की राजनीति (दैनिक समाचार पत्र)
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।
