करौली जिले के हिंडौन सदर थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र व दामाद की मौत हो गई, जबकि एक नाबालिग बालक घायल हो गया।


हादसे का विवरण

रविवार देर रात अपनों के साथ होटल से खाना खा कर वापस लौटने के दौरान गढी पनमेडा श्मशान घाट के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी थी। हिण्डौन सदर थाना प्रभारी पुरुषोत्तम लाल चौधरी ने बताया कि एक ही बाइक पर चार लोग सवार थे।

  • यशवेंद्र जाटव (50 वर्ष), निवासी अलीपुरा (मृतक)
  • गौरव जाटव (13 वर्ष), पुत्र यशवेंद्र (मृतक)
  • धर्मेंद्र जाटव (25 वर्ष), दामाद यशवेंद्र, निवासी जटनगला (मृतक)
  • मुनीम जाटव, यशवेंद्र का भतीजा (गंभीर घायल)

ये सभी पनबेड़ा गांव में एक ढाबे से खाना खाकर अलीपुरा लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने इन्हें चपेट में ले लिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर ड्राइवर मौके से भाग गया।


पुलिस कार्यवाही और स्थिति

हिण्डौन सदर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची व चारों को हिण्डौन के जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद 3 को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर डीएसपी मुनेश कुमार मीणा और सदर थाना प्रभारी पुरुषोत्तम लाल चौधरी भी मौके पर पहुंचे।

"फरार ट्रैक्टर ड्राइवर की तलाश की जा रही है।" - थाना प्रभारी चौधरी

भीषण सड़क हादसे में यशवेंद्र, गौरव और धमेंद्र जाटव की मौत हो गई, वहीं मुनीम गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका हिण्डौन जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। सोमवार को तीनों शवों का गमगीन माहौल में जिला अस्पताल की मेडिकल टीम से पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।


परिवार की पृष्ठभूमि और दुखद पहलू

यशवेंद्र व धर्मेंद्र दोनों मजदूरी करते थे। धर्मेंद्र की शादी यशवेंद्र की बेटी रचना से 29 अप्रैल 2025 को हुई थी। उक्त सड़क हादसे के दौरान क्षमता से अधिक सवारी में हेलमेट नहीं पहनने से हादसे पर संपूर्ण गांव में शोक की लहर दौड़ गई।


करौली जिला संवाददाता- राजेन्द्र प्रसाद कुम्भकार (9414671919)

Rajendra Kumbhakar, Karauli

Rajendra Kumbhakar, Karauli

नाम: राजेन्द्र प्रसाद कुम्भाकर

वर्तमान पद: करौली जिला रिपोर्टर (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: करौली जिला मुख्यालय, हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम, और मंडरायल (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासनिक खबरें, राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, और शिक्षा

परिचय 

राजेन्द्र प्रसाद कुंभकार राजस्थान के करौली जिले के जिला रिपोर्टर हैं। वह पिछले 6 महीने से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र और डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं। वह मुख्य रूप से करौली जिला मुख्यालय की प्रशासनिक खबरों के साथ-साथ पूरे जिले के अंतर्गत आने वाले हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम और मंडरायल क्षेत्रों की राजनीतिक, आपराधिक, स्वास्थ्य और शैक्षणिक गतिविधियों को कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव । 'प्रातःकाल' से जुड़ने से पहले वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों, डिजिटल ऐप्स और समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं:

  • टीएनआई आवाज
  • समाचार प्लस
  • न्यूज भारत
  • दैनिक भास्कर डिजिटल
  • पब्लिक एप
  • शुरू एप
  • करौली नायक (दैनिक समाचार पत्र)
  • राजस्थान की राजनीति (दैनिक समाचार पत्र)

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story