घटना का विवरण और हमला

करौली जिले के उपखंड नादौती के गढ़मोरा थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए दबंगों ने एक परिवार के सदस्यों पर जानलेवा हमला किया। इन दबंगों ने घर में घुसकर वृद्ध माता-पिता और भाई को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घायलों का उपचार और स्थिति

  • पुलिस के सहयोग से पहले गढमोरा व नादौती में प्राथमिक उपचार किया गया।
  • रैफर करने के उपरांत फिलहाल सभी घायलों का उपचार जिला अस्पताल हिंडौन सिटी में जारी है।

पीड़िता और परिजनों के गंभीर आरोप

मामले में पीड़िता युवती व उसके परिजनों ने रोंगटे खड़े कर देने वाले संघीन आरोप लगाए हैं। परिजनों के अनुसार:

"आरोपी उमराव मीणा द्वारा लंबे समय से डरा धमकाने व परिजनों को जान से मारने की धमकी देकर अस्मत पर हाथ डालने की कोशिश की गई।"

दबंग नरसी, सुमेर, कैलाश मीणा व अन्य उनकी महिलाओं ने न केवल मारपीट की बल्कि बहन के साथ सरेआम छीना-झपटी कर दुष्कर्म करने का प्रयास किया।

ब्लैकमेलिंग और विरोध का परिणाम

  • आरोपियों ने बहन को ब्लैकमेल करने और जबरन मोबाइल देने जैसी घिनौनी हरकत की।
  • युवती द्वारा इन हरकतों का विरोध करने पर पूरे परिवार को निशाना बनाया गया।

अस्पताल में भी जान से मारने की धमकियां

हमले में विष्णु के मां, बाप और भाई को लाठियों व धारदार हथियारों से बेरहमी से मारपीट कर गंभीर घायल कर दिया गया। पीड़ितों के अस्पताल में भर्ती होने के बाद भी आरोपियों के पुत्र लाखन मीणा और कुलदीप मीणा द्वारा पीड़ित के भाई को फोन पर जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं।

गांव के इन दबंग युवाओं के खौफ से पीड़ित परिवार को अपने घर लौटने से भी डर सता रहा है।

पुलिस कार्यवाही और पर्चा बयान

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना अधिकारी हरेंद्र सिंह ने जिला अस्पताल हिंडौन पहुंचकर पीड़ित परिजनों के पर्चा बयान दर्ज किए हैं। पुलिस ने पीड़ितों के पर्चा बयान दर्ज कर मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।


Rajendra Kumbhakar, Karauli

Rajendra Kumbhakar, Karauli

नाम: राजेन्द्र प्रसाद कुम्भाकर

वर्तमान पद: करौली जिला रिपोर्टर (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: करौली जिला मुख्यालय, हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम, और मंडरायल (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासनिक खबरें, राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, और शिक्षा

परिचय 

राजेन्द्र प्रसाद कुंभकार राजस्थान के करौली जिले के जिला रिपोर्टर हैं। वह पिछले 6 महीने से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र और डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं। वह मुख्य रूप से करौली जिला मुख्यालय की प्रशासनिक खबरों के साथ-साथ पूरे जिले के अंतर्गत आने वाले हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम और मंडरायल क्षेत्रों की राजनीतिक, आपराधिक, स्वास्थ्य और शैक्षणिक गतिविधियों को कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव । 'प्रातःकाल' से जुड़ने से पहले वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों, डिजिटल ऐप्स और समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं:

  • टीएनआई आवाज
  • समाचार प्लस
  • न्यूज भारत
  • दैनिक भास्कर डिजिटल
  • पब्लिक एप
  • शुरू एप
  • करौली नायक (दैनिक समाचार पत्र)
  • राजस्थान की राजनीति (दैनिक समाचार पत्र)

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story