गांवड़ी मीना ग्राम पंचायत में करोड़ों के भ्रष्टाचार और फर्जी भुगतान का आरोप, कलेक्टर से जांच की मांग
करौली की पंचायत समिति श्रीमहावीरजी की ग्राम पंचायत गांवड़ी मीना में करोड़ों रुपये के कथित भ्रष्टाचार और फर्जी भुगतान को लेकर ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने गलत जांच रिपोर्ट और सूचना आयोग के आदेशों की पालना से जुड़े मामले में निष्पक्ष पुनः जांच की मांग की।

करौली जिला मुख्यालय पर ग्राम पंचायत गांवड़ी मीना में हुए कथित वित्तीय भ्रष्टाचार और फर्जी भुगतान की दोबारा जांच कराने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा को ज्ञापन सौंपते ग्रामीण।
करौली जिले की पंचायत समिति श्रीमहावीरजी की ग्राम पंचायत गांवड़ी मीना में करोड़ों रुपये के कथित भ्रष्टाचार और फर्जी भुगतान का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत के प्रशासक और ग्राम विकास अधिकारी की कथित मिलीभगत से हुए भुगतान की जांच कराने तथा पूर्व में पेश की गई जांच रिपोर्ट के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर गुरुवार को जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा को ज्ञापन सौंपा।
ग्रामीणों ने ज्ञापन में ग्राम पंचायत गांवड़ी मीना में करोड़ों रुपये के भ्रष्टाचार और फर्जी भुगतान के आरोपों से अवगत कराते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराने की गुहार लगाई। उन्होंने पूर्व विकास अधिकारी द्वारा सूचना आयोग के आदेशों की पालना से जुड़े तथ्यों को छिपाने और विकास अधिकारी (बीडीओ) की ओर से गलत जांच रिपोर्ट पेश किए जाने का आरोप लगाते हुए उसके विरुद्ध अपील करने की मांग की।
ग्रामीणों ने पूरे प्रकरण की दोबारा निष्पक्ष जांच कराने पर जोर दिया, ताकि कथित भ्रष्टाचार और फर्जी भुगतान से जुड़े तथ्यों की पड़ताल हो सके। उन्होंने मामले में उचित जांच की मांग करते हुए कहा कि इससे सरकारी राजस्व के दुरुपयोग पर भी अंकुश लगाया जा सकेगा।

Rajendra Kumbhakar, Karauli
वर्तमान पद: करौली जिला रिपोर्टर (प्रातःकाल)
कार्यक्षेत्र: करौली जिला मुख्यालय, हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम, और मंडरायल (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): प्रशासनिक खबरें, राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, और शिक्षा
परिचय
राजेन्द्र प्रसाद कुंभकार राजस्थान के करौली जिले के जिला रिपोर्टर हैं। वह पिछले 6 महीने से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र और डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं। वह मुख्य रूप से करौली जिला मुख्यालय की प्रशासनिक खबरों के साथ-साथ पूरे जिले के अंतर्गत आने वाले हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम और मंडरायल क्षेत्रों की राजनीतिक, आपराधिक, स्वास्थ्य और शैक्षणिक गतिविधियों को कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव । 'प्रातःकाल' से जुड़ने से पहले वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों, डिजिटल ऐप्स और समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं:
- टीएनआई आवाज
- समाचार प्लस
- न्यूज भारत
- दैनिक भास्कर डिजिटल
- पब्लिक एप
- शुरू एप
- करौली नायक (दैनिक समाचार पत्र)
- राजस्थान की राजनीति (दैनिक समाचार पत्र)
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।
