करौली: रोल पर्यवेक्षक पी रमेश ने निर्वाचक अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली
रोल पर्यवेक्षक पी रमेश ने करौली में मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 की समीक्षा की और 1200 से अधिक मतदाता वाले पोलिंग बूथों के प्रबंधन एवं नाम जोड़ने-हटाने के निर्देश दिए।

करौली कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को मतदाता सूची पुनरीक्षण गतिविधियों की समीक्षा बैठक के दौरान रोल पर्यवेक्षक पी रमेश, जिला निर्वाचन अधिकारी नीलाभ सक्सेना एवं अन्य अधिकारी।
समीक्षा बैठक का आयोजन
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में चलायी जा रही एसआईआर गतिविधियों की समीक्षा हेतु रोल पर्यवेक्षक एवं सचिव श्रम विभाग पी रमेश ने शुक्रवार को करौली कलेक्ट्रेट सभागार में निर्वाचन अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली।
समीक्षा के मुख्य बिंदु
बैठक के दौरान उन्होंने निम्नलिखित गतिविधियों का जायजा लिया:
- विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 से संबंधित गतिविधियाँ एवं कार्मिकों की नियुक्ति।
- दूरदराज के इलाकों में नेटवर्क की उपलब्धता और नोटिसों का ब्यौरा।
- एसआईआर संक्षिप्त रिपोर्ट, दावा-आपत्ति निस्तारण की वस्तुस्थिति।
- फॉर्म 7 एवं फॉर्म 6 के निस्तारण की स्थिति।
रोल पर्यवेक्षक के निर्देश
"निर्वाचन अधिकारी निर्वाचन सूची एवं हटाये जाने वाले नामों की शुचिता सुनिश्चित करें। किसी का भी नाम बिना दावा-आपत्ति एवं समुचित सुनवाई का अवसर दिये बिना नहीं हटाया जाये। वहीं कोई भी गलत नाम न जुड़ सके यह भी सुनिश्चित करें।"
उन्होंने आगे निर्देशित किया कि:
- निर्वाचन अधिकारी फील्ड विजिट कर मतदाताओं की सहूलियत का ध्यान रखें।
- शिकायत निवारण तंत्र को दुरुस्त रखा जाए।
- निर्वाचन अधिकारी यह भी सुनिश्चित करें कि प्रति पॉलिंग स्टेशन पर 1200 से अधिक मतदाता नहीं हों।
जिला निर्वाचन अधिकारी का आश्वासन
जिला निर्वाचन अधिकारी नीलाभ सक्सेना ने कहा:
"आयोग के निर्देशों की शत प्रतिशत पालना सुनिश्चित की जा रही है।"
उन्होंने रोल पर्यवेक्षक को आश्वस्त किया कि आगामी समय में उनके द्वारा दिये गये निर्देशों की अक्षरशः पालना की जावेगी।
उपस्थिति
इस अवसर पर निम्नलिखित उपस्थित रहे:
- उप जिला निर्वाचन अधिकारी हेमराज परिडवाल।
- समस्त ईआरओ (ERO)।
- राजनैतिक पार्टियों के प्रतिनिधि।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
