करौली में पहली बार पुरानी पुलिस लाइन में जलेगा 41 फीट का रावण, दशहरा महोत्सव की तैयारी तेज
माथुर स्टेडियम के बजाय पुरानी पुलिस लाइन में 41 फीट ऊंचे रावण का दहन होगा; भीड़ नियंत्रण और तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे नगर परिषद सभापति।

करौली में नए दशहरा महोत्सव स्थल पर तैयारियों और व्यवस्थाओं का जायजा लेते नगर परिषद सभापति सुनील सैनी और पुलिस अधिकारी।
करौली जिला मुख्यालय पर मंगलवार, 20 अक्टूबर को भव्य दशहरा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस बार 41 फीट ऊंचे रावण का दहन पुरानी पुलिस लाइन स्थित राजकीय महाविद्यालय के पीछे किया जाएगा। आयोजन स्थल में पहली बार बदलाव किया गया है। पहले यह कार्यक्रम माथुर स्टेडियम में आयोजित होता था। महोत्सव की तैयारियों को लेकर सोमवार को नगर परिषद सभापति सुनील सैनी और पुलिस विभाग के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान भीड़ नियंत्रण सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।
नगर परिषद सभापति सुनील सैनी ने बताया कि करौली जिला मुख्यालय पर 20 अक्टूबर को दशहरा महोत्सव के तहत 41 फीट ऊंचे रावण का दहन किया जाएगा। इस बार आयोजन स्थल बदलकर पीजी कॉलेज के पीछे पुरानी पुलिस लाइन में निर्धारित किया गया है। महोत्सव शाम 7 बजे शुरू होगा, जिसमें रावण दहन मुख्य आकर्षण रहेगा।
कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीराम दरबार और हनुमान जी की आकर्षक झांकियां सजाई जाएंगी। इसके साथ ही भव्य आतिशबाजी भी होगी। आयोजन को लेकर नगर परिषद और जिला प्रशासन की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सभापति सुनील सैनी ने शहरवासियों से महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। नए आयोजन स्थल पर रावण दहन को लेकर प्रशासन भीड़ नियंत्रण और अन्य व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने में जुटा है।

Rajendra Kumbhakar, Karauli
वर्तमान पद: करौली जिला रिपोर्टर (प्रातःकाल)
कार्यक्षेत्र: करौली जिला मुख्यालय, हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम, और मंडरायल (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): प्रशासनिक खबरें, राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, और शिक्षा
परिचय
राजेन्द्र प्रसाद कुंभकार राजस्थान के करौली जिले के जिला रिपोर्टर हैं। वह पिछले 6 महीने से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र और डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं। वह मुख्य रूप से करौली जिला मुख्यालय की प्रशासनिक खबरों के साथ-साथ पूरे जिले के अंतर्गत आने वाले हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम और मंडरायल क्षेत्रों की राजनीतिक, आपराधिक, स्वास्थ्य और शैक्षणिक गतिविधियों को कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव । 'प्रातःकाल' से जुड़ने से पहले वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों, डिजिटल ऐप्स और समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं:
- टीएनआई आवाज
- समाचार प्लस
- न्यूज भारत
- दैनिक भास्कर डिजिटल
- पब्लिक एप
- शुरू एप
- करौली नायक (दैनिक समाचार पत्र)
- राजस्थान की राजनीति (दैनिक समाचार पत्र)
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।
