करौली, 18 मार्च। राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी "एक जिला-एक खेल" योजना एवं पंच गौरव कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का बुधवार को मुंशी त्रिलोक चंद माथुर स्टेडियम में रंगारंग समापन हुआ। खेल कौशल और उत्साह के इस महाकुंभ में पुरुष वर्ग में ब्लॉक करौली और महिला वर्ग में ब्लॉक नादौती ने अपने प्रतिद्वंदियों को पछाड़कर चैंपियशिप की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डीएफओ सुमित बंसल ने विजेता खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस योजना के माध्यम से निखरे हुए खिलाड़ी राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पटल पर करौली जिले का गौरव बढ़ाएंगे। उन्होंने छात्रों के जीवन में खेल के महत्व को रेखांकित करते हुए इसे शारीरिक और मानसिक विकास का अनिवार्य आधार बताया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला खेल अधिकारी रमेश गुप्ता ने खिलाड़ियों को खेल भावना का संदेश देते हुए नियमित अभ्यास और मैदान पर समर्पण के महत्व को समझाया। प्रतियोगिता के अंतिम परिणामों के अनुसार, महिला वर्ग का फाइनल मुकाबला ब्लॉक नादौती और ब्लॉक सपोटरा के बीच खेला गया, जिसमें नादौती ने सपोटरा को 7 विकेट से पराजित कर विजेता का गौरव हासिल किया। वहीं, पुरुष वर्ग के रोमांचक फाइनल में ब्लॉक करौली ने ब्लॉक श्री महावीर जी को 6 विकेट से करारी शिकस्त देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता की वरीयता सूची के अनुसार पुरुष वर्ग में करौली प्रथम, श्री महावीर जी द्वितीय और नादौती तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग में नादौती ने प्रथम, सपोटरा ने द्वितीय और करौली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। समारोह के अंत में अतिथियों ने विजेता और उप-विजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी व मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर गुड़ला प्रधानाचार्य नागेंद्र, अमित शर्मा, प्रारंभिक शिक्षा खेल प्रभारी मुकेश शर्मा, माध्यमिक शिक्षा खेल प्रतिनिधि उमेर सिंह मीना, शारीरिक शिक्षक वरुण सिंह, राजेश गौतम, रविंद्र सिंह चौहान, भजवंत सिंह, हैंडबॉल कोच राम हरि गुर्जर, जुगल शर्मा, योगेंद्र सिंह और दिनेश सहित कई गणमान्य नागरिक व खेल प्रेमी उपस्थित रहे। यह आयोजन स्थानीय प्रतिभाओं को तराशने की दिशा में एक बड़ा मील का पत्थर साबित हुआ है।

Rajendra Kumbhakar, Karauli

Rajendra Kumbhakar, Karauli

नाम: राजेन्द्र प्रसाद कुम्भाकर

वर्तमान पद: करौली जिला रिपोर्टर (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: करौली जिला मुख्यालय, हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम, और मंडरायल (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासनिक खबरें, राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, और शिक्षा

परिचय 

राजेन्द्र प्रसाद कुंभकार राजस्थान के करौली जिले के जिला रिपोर्टर हैं। वह पिछले 6 महीने से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र और डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं। वह मुख्य रूप से करौली जिला मुख्यालय की प्रशासनिक खबरों के साथ-साथ पूरे जिले के अंतर्गत आने वाले हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम और मंडरायल क्षेत्रों की राजनीतिक, आपराधिक, स्वास्थ्य और शैक्षणिक गतिविधियों को कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव । 'प्रातःकाल' से जुड़ने से पहले वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों, डिजिटल ऐप्स और समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं:

  • टीएनआई आवाज
  • समाचार प्लस
  • न्यूज भारत
  • दैनिक भास्कर डिजिटल
  • पब्लिक एप
  • शुरू एप
  • करौली नायक (दैनिक समाचार पत्र)
  • राजस्थान की राजनीति (दैनिक समाचार पत्र)

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story