करौली: जिला कलेक्टर ने ग्राम पंचायत कैमा की रात्रि चौपाल में सुनी जनसमस्याएं
कलेक्टर नीलाभ सक्सेना ने नादौती के कैमा में जनसुनवाई कर पेयजल, सड़क और स्वास्थ्य संबंधी प्रकरणों का 15 दिन में निस्तारण करने के निर्देश दिए।

करौली जिले की नादौती पंचायत समिति के कैमा ग्राम में आयोजित रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनते जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना और अन्य प्रशासनिक अधिकारी।
ग्राम पंचायत कैमा में रात्रि चौपाल के दौरान जिला कलेक्टर ने आमजन की फरियाद सुनी। उन्होंने आमजन की समस्याओं का समय सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए।
जनसुनवाई का आयोजन एवं उद्देश्य
आमजन की समस्याओं की सुनवाई व उनके त्वरित निस्तारण के लिए जिला कलक्टर नीलाभ सक्सेना की अध्यक्षता में करौली जिले की नादौती पंचायत समिति की ग्राम पंचायत कैमा में रात्रि चौपाल के दौरान जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई के दौरान जिला कलक्टर ने परिवादियों की समस्याएं संवेदनशीलता से सुनी और उनके शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये।
प्राप्त परिवेदनाएं एवं विभाग
रात्रि चौपाल के दौरान मुख्य रूप से निम्नलिखित विभागों से संबंधित परिवाद प्राप्त हुए:
- सडक बनवाने और पेयजल निकास करवाने।
- पेयजल उपलब्ध करवाने।
- पुलिस, पंचायत राज, चिकित्सा एवं राजस्व विभाग।
अधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश
जिला कलक्टर ने प्रत्येक प्रकरण की व्यक्तिगत सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्रता से नियमानुसार कार्यवाही करने एवं आमजन को लाभान्वित करवाने के निर्देश प्रदान किए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा:
"रात्रि चौपाल एवं सम्पर्क पोर्टल पर प्राप्त एवं लम्बित प्रकरणों का 15 दिन के अन्दर निस्तारण करें।"
पेयजल से संबन्धित आमजन की परिवेदनाओं के प्राप्त होने पर गंभीरता से निस्तारण करने के निर्देश पीएचईडी के अधिकारियों को दिये, जिससे आमजन को पेयजल के संबंध में किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पडें।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य पर जोर
उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों को विशेष निर्देश देते हुए कहा कि:
"बीमारियों के प्रति सतर्क रहकर कार्य करें और दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित करें।"
उपस्थित अधिकारीगण
रात्रि चौपाल के दौरान निम्नलिखित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे:
- नीलाभ सक्सेना (जिला कलक्टर)
- शिवचरण मीना (मुख्य कार्यकारी अधिकारी)
- काजल मीना (उपखंड अधिकारी)
- ऋषिराज मीना (विकास अधिकारी)
- अन्य जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में परिवादी।

Rajendra Kumbhakar, Karauli
वर्तमान पद: करौली जिला रिपोर्टर (प्रातःकाल)
कार्यक्षेत्र: करौली जिला मुख्यालय, हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम, और मंडरायल (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): प्रशासनिक खबरें, राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, और शिक्षा
परिचय
राजेन्द्र प्रसाद कुंभकार राजस्थान के करौली जिले के जिला रिपोर्टर हैं। वह पिछले 6 महीने से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र और डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं। वह मुख्य रूप से करौली जिला मुख्यालय की प्रशासनिक खबरों के साथ-साथ पूरे जिले के अंतर्गत आने वाले हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम और मंडरायल क्षेत्रों की राजनीतिक, आपराधिक, स्वास्थ्य और शैक्षणिक गतिविधियों को कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव । 'प्रातःकाल' से जुड़ने से पहले वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों, डिजिटल ऐप्स और समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं:
- टीएनआई आवाज
- समाचार प्लस
- न्यूज भारत
- दैनिक भास्कर डिजिटल
- पब्लिक एप
- शुरू एप
- करौली नायक (दैनिक समाचार पत्र)
- राजस्थान की राजनीति (दैनिक समाचार पत्र)
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।
