करौली को राजस्थान सरकार के तृतीय बजट घोषणाओं में बड़ी सौगातें मिलने को लेकर करौली जिला प्रभारी मंत्री शनिवार को करौली पंहुचे।


राजस्थान की अर्थव्यवस्था और विजन

जिले के प्रभारी मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि:

"मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रस्तुत बजट 2047 तक राजस्थान को 4.3 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।"

करौली जिले के लिए प्रमुख बजट घोषणाएं

मंत्री जी ने जिले की प्रमुख घोषणाओं का जिक्र करते हुए महत्वपूर्ण विकास कार्यों की जानकारी दी:

  • हिंडौन: पिछले दो वर्षों से बारिश के दिनों में जल भराव व खारी नाले की समस्या के स्थाई समाधान हेतु 71 करोड़ से ड्रेनेज सिस्टम मजबूत करना।
  • खेल एवं इंफ्रास्ट्रक्चर: हिंडौन में खेल स्टेडियम निर्माण सुनिश्चित करना।
  • सड़क निर्माण: करौली विधानसभा क्षेत्र की पंचायत समिति मासलपुर में 8 करोड़ की सड़कों के स्वीकृति व सपोटरा रपट निर्माण हेतु 1.20 करोड़।
  • विद्युत एवं सिंचाई: चैनपुर और जमूरा-मासलपुर में 33/11 केवी जीएसएस की स्थापना तथा पांचना गुडला लिफ्ट परियोजना का जीर्णोद्धार।
  • संरक्षण एवं सुरक्षा: जिला कारागृह में आधुनिक सुविधाएं और रणथम्भौर-करौली वन्यजीव संरक्षण हेतु 20 करोड़ की घोषणा।

विकास की राह और अधिकारियों को निर्देश

इन योजनाओं से जिले का चहुंमुखी विकास संभव होगा। जिला प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को बजट घोषणाएं समयबद्ध पूरी करने के निर्देश दिए।

Rajendra Kumbhakar, Karauli

Rajendra Kumbhakar, Karauli

नाम: राजेन्द्र प्रसाद कुम्भाकर

वर्तमान पद: करौली जिला रिपोर्टर (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: करौली जिला मुख्यालय, हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम, और मंडरायल (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासनिक खबरें, राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, और शिक्षा

परिचय 

राजेन्द्र प्रसाद कुंभकार राजस्थान के करौली जिले के जिला रिपोर्टर हैं। वह पिछले 6 महीने से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र और डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं। वह मुख्य रूप से करौली जिला मुख्यालय की प्रशासनिक खबरों के साथ-साथ पूरे जिले के अंतर्गत आने वाले हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम और मंडरायल क्षेत्रों की राजनीतिक, आपराधिक, स्वास्थ्य और शैक्षणिक गतिविधियों को कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव । 'प्रातःकाल' से जुड़ने से पहले वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों, डिजिटल ऐप्स और समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं:

  • टीएनआई आवाज
  • समाचार प्लस
  • न्यूज भारत
  • दैनिक भास्कर डिजिटल
  • पब्लिक एप
  • शुरू एप
  • करौली नायक (दैनिक समाचार पत्र)
  • राजस्थान की राजनीति (दैनिक समाचार पत्र)

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story