करौली: क्षतिग्रस्त स्कूल भवनों की मरम्मत के लिए जिला कलेक्टर ने दिए निर्देश
मानसून 2025 की भारी बारिश से क्षतिग्रस्त हुए 637 राजकीय विद्यालयों का जीर्णोद्धार अब एसडीएमसी और ग्राम पंचायतों के माध्यम से कराया जाएगा।

करौली जिले में मानसून की बारिश से क्षतिग्रस्त हुए 737 में से 637 राजकीय विद्यालयों की मरम्मत के लिए जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना ने नई कार्ययोजना के तहत निर्देश जारी किए।
करौली, 04 फरवरी। जिला कलक्टर एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नीलाभ सक्सेना ने बताया कि मानसून वर्ष 2025 में अत्यधिक वर्षा, बाढ़ से क्षतिग्रस्त सार्वजनिक परिसम्पत्तियों (विद्यालय भवनों) की तात्कालिक अस्थायी मरम्मत एवं पुनरूत्थान करवाये जाने हेतु निर्देश दिए हैं।
निविदा प्रक्रिया और वर्तमान स्थिति
उपखण्ड स्तरीय समिति करौली, हिण्डौन, सपोटरा, मण्डरायल, नादौती व टोडाभीम से प्राप्त प्रस्तावों के क्रम में अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक, समग्र शिक्षा करौली ने अवगत कराया है कि:
- अत्यधिक वर्षा, बाढ से क्षतिग्रस्त 737 राजकीय विद्यालय भवनों की तात्कालिक अस्थायी मरम्मत एवं पुनर्स्थापना कार्यों हेतु निविदा जारी की गई थी।
- इसके अन्तर्गत केवल 143 राजकीय विद्यालयों की निविदाऐं प्राप्त हुई थी।
- 69 संवेदकों ने 30 जनवरी 2026 तक कार्य प्रारम्भ नहीं किये हैं तथा अधिकांश संवेदकों ने पत्र लिखकर कार्य करने में असमर्थता व्यक्त की है।
- पुनः निविदा के अन्तर्गत किसी भी संवेदक ने भाग नहीं लिया एवं केवल 26 राजकीय विद्यालयों की ई-निविदाएँ प्राप्त हुई हैं।
मरम्मत एवं पुनरूत्थान हेतु नवीन कार्ययोजना
जिला कलक्टर ने बताया कि शेष पत्र के साथ संलग्न सूचीनुसार 637 (177 माध्यमिक शिक्षा व 460 प्रारम्भिक शिक्षा) राजकीय विद्यालयों के भवनों की तात्कालिक अस्थायी मरम्मत का कार्य निम्न शर्तानुसार कराया जाएगा:
- "माध्यमिक शिक्षा के 177 राजकीय विद्यालय भवनों की अस्थायी मरम्मत एवं पुनरूत्थान करवाये जाने हेतु एसडीएमसी (SDMC) द्वारा कार्य कराया जावेगा।"
- "उक्त कार्यों में तकनीकी पर्यवेक्षण समग्र शिक्षा करौली द्वारा किया जावेगा।"
- "प्रारम्भिक शिक्षा के 460 राजकीय विद्यालय भवनों की अस्थायी मरम्मत एवं पुनरुत्थान करवाये जाने हेतु सम्बन्धित पंचायत समिति की ग्राम पंचायत द्वारा कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।"
यह समस्त कार्य कार्यालय द्वारा जारी प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृतियों में अंकित शर्तानुसार पूर्ण किए जाएंगे।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
