करौली में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन सिंह राठौड़ के पाकिस्तान के संदर्भ में दिए गए कथित बयान को लेकर शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने विरोध प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष और टोडाभीम विधायक घनश्याम मेहर के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर जुटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेस नेताओं ने बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए सैनिकों के सम्मान, राष्ट्रीय सुरक्षा और शहीदों के प्रति संवेदनशीलता बरतने की मांग उठाई।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी करौली की ओर से जिला मुख्यालय पर यह प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के बयान के विरोध में नारे लगाए और पुतला दहन कर अपना आक्रोश जताया।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम मेहर ने कहा कि पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के कारण भारत को कई बार भारी नुकसान उठाना पड़ा है। उन्होंने कहा कि पुलवामा आतंकी हमले में 40 जवानों की शहादत और पहलगाम में 26 निर्दोष लोगों की हत्या को देश कभी नहीं भूल सकता। ऐसे संवेदनशील मुद्दे पर दिया गया बयान दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।

घनश्याम मेहर ने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले सैनिकों और शहीदों का सम्मान करना हर भारतीय का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश की एकता, अखंडता, राष्ट्रीय सुरक्षा और सैनिकों के सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है। शहीदों और आतंकवाद से प्रभावित परिवारों की भावनाओं का सम्मान किया जाना चाहिए।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के कथित बयान के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी जनहित, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रीय सम्मान से जुड़े मुद्दों पर अपनी आवाज उठाती रहेगी।

प्रदर्शन में पीसीसी सचिव भूपेंद्र भारद्वाज, लज्जाराम वर्मा, दीनदयाल शर्मा, प्रोफेसर विश्राम बैरवा, शरदों गुर्जर, रविंद्र बेनीवाल, वेद प्रकाश शर्मा, महेंद्र सुरतिया, मानसिंह मीणा, धर्म सिंह मीणा, रोहित गुप्ता, शिवचरण जांगिड़, अमर सिंह गुर्जर, हनुमान सिंह तोमर, दिलीप सिंह, बाबू फौजी, नसरू, लवकुश, बलराम, लोकेश कंजौली, अनिल मीणा, अमर सिंह मीणा, भैरव सिंह मीणा, दीपक कोटरी, परशुराम मीणा, घनश्याम हर्निया, अमृत रिटोली और शिवराम काटकर सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Rajendra Kumbhakar, Karauli

Rajendra Kumbhakar, Karauli

नाम: राजेन्द्र प्रसाद कुम्भाकर

वर्तमान पद: करौली जिला रिपोर्टर (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: करौली जिला मुख्यालय, हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम, और मंडरायल (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासनिक खबरें, राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, और शिक्षा

परिचय 

राजेन्द्र प्रसाद कुंभकार राजस्थान के करौली जिले के जिला रिपोर्टर हैं। वह पिछले 6 महीने से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र और डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं। वह मुख्य रूप से करौली जिला मुख्यालय की प्रशासनिक खबरों के साथ-साथ पूरे जिले के अंतर्गत आने वाले हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम और मंडरायल क्षेत्रों की राजनीतिक, आपराधिक, स्वास्थ्य और शैक्षणिक गतिविधियों को कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव । 'प्रातःकाल' से जुड़ने से पहले वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों, डिजिटल ऐप्स और समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं:

  • टीएनआई आवाज
  • समाचार प्लस
  • न्यूज भारत
  • दैनिक भास्कर डिजिटल
  • पब्लिक एप
  • शुरू एप
  • करौली नायक (दैनिक समाचार पत्र)
  • राजस्थान की राजनीति (दैनिक समाचार पत्र)

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story