करौली कांग्रेस में घमासान, विधायक अनीता जाटव ने लगाए टिकट बेचने के आरोप
हिंडौन विधायक अनीता जाटव ने जिलाध्यक्ष घनश्याम मेहर पर टिकट वितरण में मनमानी और पैसों के लेन-देन का आरोप लगाया है।

करौली में टिकट वितरण को लेकर विधायक अनीता जाटव और घनश्याम मेहर।
करौली। पंचायती राज चुनाव 2026 के नामांकन की अंतिम तिथि के बाद करौली जिले में कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति में तकरार सामने आई है। हिंडौन सिटी से कांग्रेस विधायक अनीता जाटव ने अपनी ही पार्टी के करौली जिलाध्यक्ष एवं टोडाभीम से विधायक घनश्याम मेहर पर पंचायत चुनाव के टिकटों में सौदेबाजी करने के खुलकर आरोप लगाए हैं। उनके बयान के बाद राजनीतिक हलकों में इस मामले की चर्चा तेज हो गई है।
करौली जिला मुख्यालय पर पंचायती राज चुनाव की नामांकन प्रक्रिया की अंतिम तिथि बीतने के बाद विधायक अनीता जाटव ने पार्टी के जिला नेतृत्व की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि दो सिंबल पर पैसे लेकर अपने चहेतों को टिकट दिए गए। जाटव ने इस मामले में कांग्रेस जिलाध्यक्ष घनश्याम मेहर पर मनमानी करने और उनकी उपेक्षा करने के आरोप भी लगाए।
विधायक अनीता जाटव ने अपनी बात रखते हुए स्वयं को अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग की महिला जनप्रतिनिधि बताते हुए पार्टी में उनके साथ उपेक्षापूर्ण व्यवहार किए जाने का मुद्दा उठाया। उन्होंने जिलाध्यक्ष पर मनमानी के आरोप लगाते हुए पंचायत चुनाव में टिकट वितरण की प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए।
पंचायती राज चुनाव 2026 के बीच कांग्रेस के दो विधायकों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का यह मामला राजनीतिक रूप से चर्चा का विषय बन गया है। टिकट वितरण को लेकर विधायक अनीता जाटव के आरोपों ने करौली जिले में पार्टी के भीतर चल रहे मतभेदों को सार्वजनिक कर दिया है।

Rajendra Kumbhakar, Karauli
वर्तमान पद: करौली जिला रिपोर्टर (प्रातःकाल)
कार्यक्षेत्र: करौली जिला मुख्यालय, हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम, और मंडरायल (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): प्रशासनिक खबरें, राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, और शिक्षा
परिचय
राजेन्द्र प्रसाद कुंभकार राजस्थान के करौली जिले के जिला रिपोर्टर हैं। वह पिछले 6 महीने से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र और डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं। वह मुख्य रूप से करौली जिला मुख्यालय की प्रशासनिक खबरों के साथ-साथ पूरे जिले के अंतर्गत आने वाले हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम और मंडरायल क्षेत्रों की राजनीतिक, आपराधिक, स्वास्थ्य और शैक्षणिक गतिविधियों को कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव । 'प्रातःकाल' से जुड़ने से पहले वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों, डिजिटल ऐप्स और समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं:
- टीएनआई आवाज
- समाचार प्लस
- न्यूज भारत
- दैनिक भास्कर डिजिटल
- पब्लिक एप
- शुरू एप
- करौली नायक (दैनिक समाचार पत्र)
- राजस्थान की राजनीति (दैनिक समाचार पत्र)
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।
