लक्ष्य निर्धारण एवं विभागीय समन्वय

बैठक के दौरान जिला कलक्टर ने कार्यक्रम के तहत निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि:

"सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।"

पंच गौरव की विभागवार समीक्षा

जिला कलक्टर ने जिले के चिन्हित पंच गौरव के संबंध में अधिकारियों से कार्यक्रम के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की विभागवार प्रगति की जानकारी ली:

  • बरगद
  • तिल
  • क्रिकेट
  • सैंड स्टोन
  • कैलादेवी

समीक्षा के दौरान जहां कार्यों की गति धीमी पाई गई, वहां सुधार लाने के निर्देश दिए गए।


विकास अभियान में लापरवाही पर सख्त निर्देश

उन्होंने कहा कि पंच गौरव कार्यक्रम जिले के समग्र विकास से जुड़ा महत्वपूर्ण अभियान है, इसलिए इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।


बैठक में उपस्थित अधिकारीगण

इस अवसर पर निम्नलिखित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे:

  • हेमराज परिडवाल (अतिरिक्त जिला कलक्टर)
  • सुमित बंसल (उप वन संरक्षक)
  • मुकेश कुमार (उपनिदेशक सांख्यिकी)
  • धर्मेन्द्र कुमार मीना (सहायक निदेशक, सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय)
  • धर्म सिंह मीना (संयुक्त निदेशक, कृषि विभाग)
  • गणेश शर्मा (जीएम डीआईसी)
  • मधुसुदन (पर्यटन सहायक निदेशक)
  • अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी

Rajendra Kumbhakar, Karauli

Rajendra Kumbhakar, Karauli

नाम: राजेन्द्र प्रसाद कुम्भाकर

वर्तमान पद: करौली जिला रिपोर्टर (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: करौली जिला मुख्यालय, हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम, और मंडरायल (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासनिक खबरें, राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, और शिक्षा

परिचय 

राजेन्द्र प्रसाद कुंभकार राजस्थान के करौली जिले के जिला रिपोर्टर हैं। वह पिछले 6 महीने से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र और डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं। वह मुख्य रूप से करौली जिला मुख्यालय की प्रशासनिक खबरों के साथ-साथ पूरे जिले के अंतर्गत आने वाले हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम और मंडरायल क्षेत्रों की राजनीतिक, आपराधिक, स्वास्थ्य और शैक्षणिक गतिविधियों को कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव । 'प्रातःकाल' से जुड़ने से पहले वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों, डिजिटल ऐप्स और समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं:

  • टीएनआई आवाज
  • समाचार प्लस
  • न्यूज भारत
  • दैनिक भास्कर डिजिटल
  • पब्लिक एप
  • शुरू एप
  • करौली नायक (दैनिक समाचार पत्र)
  • राजस्थान की राजनीति (दैनिक समाचार पत्र)

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story