जिला कलक्टर ने शिकायत निवारण अभियान में परिवादियों को दी राहत
करौली जिला कलक्टर नीलाभ सक्सेना ने कटकड़ में बिजली बिल और राशन कार्ड संबंधी समस्याओं का मौके पर निस्तारण कर सूर्य घर योजना की जानकारी दी।

करौली जिला कलक्टर नीलाभ सक्सेना बुधवार को कटकड़ गांव में परिवादियों की बिजली और राशन संबंधी समस्याओं को सुनकर उनका मौके पर ही निस्तारण करते हुए।
सहायक निदेशक लोक सेवाऐं अनिल कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशानुसार राज्य सरकार नागरिकों की संतुष्टि एवं प्रशासनिक जबावदेही सुनिश्चित करने के लिए एक प्रभावी, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण शिकायत निवारण तंत्र के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रतिबद्ध है।
जिला स्तरीय अभियान एवं कलक्टर का भौतिक सत्यापन
इसके मद्देनजर अतिरिक्त मुख्य सचिव के निर्देशों की अनुपालना में बुधवार को जिला कलक्टर करौली नीलाभ सक्सेना ने जिला स्तरीय शिकायत निवारण अभियान के अन्तर्गत आवंटित तीन शिकायतों का सत्यापन किया। इस दौरान उन्होंने निम्न कार्य किए:
- मौके पर पहुंचकर परिवादियों से वार्ता की।
- संपर्क पोर्टल पर परिवादियों की संतुष्टि का वीडियों अपलोड करने हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया।
मामला 1: बिजली बिल एवं मीटर रीडिंग की समस्या
जिला कलक्टर ने बताया कि "कटकड़ निवासी शिकायतकर्ता के अनुसार 3 साल से मीटर में रीडिंग ज्यादा आ रही थी। जिससे परिवादी को बिल का अधिक भुगतान करना पड़ रहा था। परिवादी का कहना है की जब से मीटर लगाया तब से रीडिंग ज्यादा आ रही है।"
इस पर जिला कलक्टर ने मौके पर पहुंचकर परिवादी को त्वरित कार्यवाही कर परिवादी को राहत प्रदान की। इस दौरान जिला कलक्टर ने परिवादी को विभाग की ओर से चलाई जा रही सूर्य घर योजना के बारे में जानकारी प्रदान की गई।
मामला 2: राशन सामग्री एवं राशन कार्ड की समस्या
वहीं कटकड़ निवासी शिकायतकर्ता छोटु ने बताया गया कि "उन्हें 2 माह से राशन सामग्री नहीं मिल रही है तथा उन्हें उनका राशन कार्ड किस कारण बंद किया गया उसकी जानकारी दी जाये और राशन कार्ड को चालू किया जाये।"
इस पर जिला कलक्टर ने मौके पर पहुँच कर त्वरित कार्यवाही की व परिवादी को राहत प्रदान की गई।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
