करौली: मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर कलेक्टर ने नियुक्त किए ड्यूटी मजिस्ट्रेट
मुख्यमंत्री के 8 अप्रैल को नांगल शेरपुर आगमन से पूर्व सुरक्षा और कानून व्यवस्था के लिए कलेक्टर अक्षय गोदारा ने अधिकारियों को विभिन्न ड्यूटी पॉइंट्स पर तैनात किया।

करौली, 7 अप्रैल। जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा ने बताया कि मुख्यमंत्री के 8 अप्रैल को नांगल शेरपुर, तहसील बालघाट में प्रस्तावित किसान सम्मेलन यात्रा कार्यक्रम की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न अधिकारियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर दोपहर 12ः30 बजे नांगल शेरपुर पहुंचेगा।
ड्यूटी मजिस्ट्रेटों के लिए सख्त निर्देश
जिला कलेक्टर ने समस्त नियुक्त ड्यूटी मजिस्ट्रेटों को निर्देशित किया है कि वे बुधवार प्रातः 8 बजे तक अपने-अपने निर्धारित ड्यूटी पॉइंट्स पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर लें। उन्होंने सूचित किया है कि हेलीपैड स्थल, मुख्य सभा स्थल, मंच, वीआईपी पार्किंग और रूट व्यवस्था के लिए अलग-अलग अधिकारियों को तैनात किया गया है, जो कार्यक्रम की समाप्ति तक अपने स्थानों पर मुस्तैद रहेंगे।
सुरक्षा का समग्र दायित्व
सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट को समग्र प्रभारी नियुक्त किया गया है, जिन्हें किसी भी महत्वपूर्ण घटना की सूचना तत्काल उपलब्ध कराई जानी होगी। कलेक्टर ने जोर देते हुए कहा कि "समस्त अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और प्रोटोकॉल के अनुसार सभी आवश्यक प्रबंध समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश प्रदान किए हैं।" जिले प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा संबंधी समस्त प्रबंधों में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Rajendra Kumbhakar, Karauli
वर्तमान पद: करौली जिला रिपोर्टर (प्रातःकाल)
कार्यक्षेत्र: करौली जिला मुख्यालय, हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम, और मंडरायल (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): प्रशासनिक खबरें, राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, और शिक्षा
परिचय
राजेन्द्र प्रसाद कुंभकार राजस्थान के करौली जिले के जिला रिपोर्टर हैं। वह पिछले 6 महीने से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र और डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं। वह मुख्य रूप से करौली जिला मुख्यालय की प्रशासनिक खबरों के साथ-साथ पूरे जिले के अंतर्गत आने वाले हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम और मंडरायल क्षेत्रों की राजनीतिक, आपराधिक, स्वास्थ्य और शैक्षणिक गतिविधियों को कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव । 'प्रातःकाल' से जुड़ने से पहले वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों, डिजिटल ऐप्स और समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं:
- टीएनआई आवाज
- समाचार प्लस
- न्यूज भारत
- दैनिक भास्कर डिजिटल
- पब्लिक एप
- शुरू एप
- करौली नायक (दैनिक समाचार पत्र)
- राजस्थान की राजनीति (दैनिक समाचार पत्र)
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।
