करौली में बाल विवाह जैसी गहरी जड़ें जमा चुकी सामाजिक कुप्रथा के उन्मूलन और बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। एक्शनएड एसोसिएशन द्वारा होटल सिद्दी विनायक होटल करौली में स्वयंसेवकों के लिए संवेदनशीलता मानचित्रण पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसने क्षेत्र में जागरूकता और ठोस हस्तक्षेप की दिशा तय की।

जिला समन्वयक दिनेश कुमार बैरवा ने बताया कि एक्शनएड एसोसिएशन द्वारा करौली जिले के मासलपुर ब्लॉक में बाल विवाह रोकथाम एवं उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत क्षेत्र के स्वयंसेवकों को “Vulnerability Mapping” (संवेदनशीलता मानचित्रण) पर विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में एक्शनएड एसोसिएशन के स्टेट हेड सिओन किंगोरी ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए मासलपुर ब्लॉक में बाल विवाह की स्थिति, इसके सामाजिक प्रभाव तथा रोकथाम के लिए सामुदायिक भागीदारी की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने स्पष्ट किया कि बाल विवाह केवल कानूनी मुद्दा नहीं, बल्कि सामाजिक, आर्थिक और लैंगिक असमानताओं से जुड़ी जटिल समस्या है, जिसे सामूहिक प्रयासों से ही समाप्त किया जा सकता है।

प्रशिक्षण के दौरान स्वयंसेवकों को संवेदनशीलता मानचित्रण की प्रक्रिया, उद्देश्य और उपयोगिता के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इस प्रक्रिया के माध्यम से ऐसे परिवारों और क्षेत्रों की पहचान की जाएगी, जहां बाल विवाह की संभावना अधिक होती है, ताकि समय रहते प्रभावी हस्तक्षेप किया जा सके। प्रतिभागियों को यह भी बताया गया कि वे समुदाय में जागरूकता फैलाने, जोखिमग्रस्त बच्चों, विशेषकर ड्रॉपआउट बच्चियों की पहचान करने तथा संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करने में किस प्रकार प्रभावी भूमिका निभा सकते हैं।

मानचित्रण के दौरान विशेष रूप से गरीब परिवारों, स्कूल छोड़ चुकी बालिकाओं, प्रवासी (माइग्रेंट) परिवारों एवं अन्य संवेदनशील समूहों की जानकारी एकत्रित करने पर जोर दिया गया। इस पहल के माध्यम से जमीनी स्तर पर ठोस डेटा तैयार कर बाल विवाह की रोकथाम के लिए रणनीतिक कार्य योजना बनाई जाएगी। कार्यक्रम में स्थानीय स्वयंसेवकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं समुदाय के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सभी प्रतिभागियों ने बाल विवाह जैसी कुप्रथा को समाप्त करने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर मासलपुर ब्लॉक के 30 गांवों में संवेदनशीलता मानचित्रण की विस्तृत कार्य योजना भी तैयार की गई, जिससे आने वाले समय में लक्षित हस्तक्षेप सुनिश्चित किया जा सकेगा। कार्यक्रम में ब्लॉक कंसलटेंट गौरव, देवीशंकर, स्वयंसेवक रामराज गुर्जर, हेमराज माली सहित मासलपुर ब्लॉक के लगभग 20 स्वयंसेवकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। यह पहल क्षेत्र में बाल अधिकारों की सुरक्षा, सामाजिक जागरूकता बढ़ाने और बाल विवाह उन्मूलन की दिशा में निर्णायक कदम के रूप में उभरी है।

Rajendra Kumbhakar, Karauli

Rajendra Kumbhakar, Karauli

नाम: राजेन्द्र प्रसाद कुम्भाकर

वर्तमान पद: करौली जिला रिपोर्टर (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: करौली जिला मुख्यालय, हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम, और मंडरायल (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासनिक खबरें, राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, और शिक्षा

परिचय 

राजेन्द्र प्रसाद कुंभकार राजस्थान के करौली जिले के जिला रिपोर्टर हैं। वह पिछले 6 महीने से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र और डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं। वह मुख्य रूप से करौली जिला मुख्यालय की प्रशासनिक खबरों के साथ-साथ पूरे जिले के अंतर्गत आने वाले हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम और मंडरायल क्षेत्रों की राजनीतिक, आपराधिक, स्वास्थ्य और शैक्षणिक गतिविधियों को कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव । 'प्रातःकाल' से जुड़ने से पहले वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों, डिजिटल ऐप्स और समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं:

  • टीएनआई आवाज
  • समाचार प्लस
  • न्यूज भारत
  • दैनिक भास्कर डिजिटल
  • पब्लिक एप
  • शुरू एप
  • करौली नायक (दैनिक समाचार पत्र)
  • राजस्थान की राजनीति (दैनिक समाचार पत्र)

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story