करौली जिला मुख्यालय के मंडरायल करौली सड़क मार्ग स्थित लव कुश वाटिका के पास एक सड़क दुर्घटना घटित हुई। यहाँ करौली से अपने गांव आ रहे एक युवक की अनियंत्रित होकर बाइक संकेतक से टकरा गई।


खाई में गिरी बाइक, युवक को आईं गंभीर चोटें

  • बाइक अनियंत्रित होकर लव कुश वाटिका के सड़क किनारे बनी खाई में जा गिरी।
  • इस हादसे में युवक को गंभीर चोट आने सहित पैर में फैक्चर होने के चलते जिला अस्पताल में 108 एंबुलेंस की मदद से भर्ती कराया गया।

घायल का विवरण और उपचार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ससेडी निवासी 17 वर्षीय आकाश जाटव पुत्र पूरन जाटव को चिकित्सकों ने परीक्षण करने के बाद ट्रॉमा वार्ड में भर्ती किया है।

  • चिकित्सकों ने पैर में फैक्चर होने के कारण उपचार शुरू किया है।
  • फिलहाल घायल युवक की स्थिति सामान्य बताने सहित पैर में फैक्चर होने की कारण ऑपरेशन की सलाह दी गई है।

घटनास्थल का दृश्य

दुर्घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायल युवक का उपचार जिला अस्पताल में निरंतर जारी है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story