करौली जिले के टोडाभीम उपखंड के बालघाट थाना क्षेत्र के भोपुर गांव में 11 केवी विद्युत तार टूटकर सड़क पर गिरने से मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की करंट लगने से हुई मौत के मामले में प्रशासन और धरनार्थियों के बीच सहमति बनने के बाद 20 घंटे से अधिक समय से जारी धरना समाप्त हो गया। सहमति के तहत तीनों मृतकों के एक-एक आश्रित को संविदा नियुक्ति, आर्थिक सहायता और सरकारी योजनाओं का लाभ देने का निर्णय लिया गया। साथ ही विद्युत विभाग के सहायक अभियंता और फीडर इंचार्ज को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

सोमवार को भोपुर गांव में भोपुर नदी के एनिकट के पास मजदूरी कर घर लौट रहे मोटरसाइकिल सवार तीन युवक विद्युत विभाग की कथित लापरवाही के चलते सड़क पर टूटकर गिरे 11 केवी विद्युत तार की चपेट में आ गए। करंट लगने से तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी बाइक जलकर खाक हो गई। हादसे के बाद पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर आर्थिक सहायता, तीनों मृतकों के एक-एक आश्रित को संविदा नियुक्ति तथा लापरवाह बिजली कार्मिकों के निलंबन की मांग पर धरना शुरू किया गया था।

धरना स्थल पर टोडाभीम विधायक एवं कांग्रेस करौली जिलाध्यक्ष घनश्याम महर, हिंडौन विधायक अनीता जाटव, सांसद भजन लाल जाटव, युवा नेता मदन मोहन राजौर सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। प्रशासन और धरनार्थियों के बीच हुई वार्ता के बाद सहमति बनी कि हादसे में जान गंवाने वाले तीनों मृतकों के एक-एक आश्रित को संविदा पर नौकरी दी जाएगी। इसके साथ ही परिवारों के पालन-पोषण के लिए 12.50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी तथा सभी पात्र सरकारी योजनाओं का लाभ भी दिया जाएगा।

सहमति के अनुसार विद्युत विभाग ने ग्रामीण फीडर के जेईएन बृजेश मीणा तथा फीडर इंचार्ज रामहरि मीणा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इसके बाद टोडाभीम विधायक घनश्याम महर ने धरना समाप्त करने की घोषणा की।

भोपुर में 11 केवी विद्युत तार टूटने से हुई तीन युवकों की दर्दनाक मौत के बाद प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और प्रदर्शनकारियों के बीच बनी इस सहमति ने पीड़ित परिवारों को राहत दिलाई है। वहीं, विद्युत विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों पर की गई कार्रवाई ने मामले में जवाबदेही तय करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Rajendra Kumbhakar, Karauli

Rajendra Kumbhakar, Karauli

नाम: राजेन्द्र प्रसाद कुम्भाकर

वर्तमान पद: करौली जिला रिपोर्टर (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: करौली जिला मुख्यालय, हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम, और मंडरायल (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासनिक खबरें, राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, और शिक्षा

परिचय 

राजेन्द्र प्रसाद कुंभकार राजस्थान के करौली जिले के जिला रिपोर्टर हैं। वह पिछले 6 महीने से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र और डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं। वह मुख्य रूप से करौली जिला मुख्यालय की प्रशासनिक खबरों के साथ-साथ पूरे जिले के अंतर्गत आने वाले हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम और मंडरायल क्षेत्रों की राजनीतिक, आपराधिक, स्वास्थ्य और शैक्षणिक गतिविधियों को कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव । 'प्रातःकाल' से जुड़ने से पहले वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों, डिजिटल ऐप्स और समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं:

  • टीएनआई आवाज
  • समाचार प्लस
  • न्यूज भारत
  • दैनिक भास्कर डिजिटल
  • पब्लिक एप
  • शुरू एप
  • करौली नायक (दैनिक समाचार पत्र)
  • राजस्थान की राजनीति (दैनिक समाचार पत्र)

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story