करौली जिले की ग्राम पंचायत अतेवा में सरपंच पर सरकारी भूमि पर अवैध कॉलोनी बसाने का गंभीर आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने सोमवार को जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। दोपहर 2 बजे के करीब किए गए इस ज्ञापन में ग्रामीणों ने सरपंच द्वारा सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर लगभग 70 भूखंड बाहरी व्यक्तियों और भूमाफियाओं को बेचने तथा अवैध पट्टे जारी करने की जानकारी दी।

ग्रामीणों का आरोप है कि सरपंच ने पंचायत क्षेत्र के पात्र लोगों को भूमि आवंटन देने के बजाय दबंगई से बाहरी लोगों को कब्जा करवा रहा है। उन्होंने बताया कि सरपंच पहले भी एक भूखंड को दो व्यक्तियों को बेचने के मामले में जेल जा चुका है।

स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि इस मामले की शिकायत पहले भी तहसीलदार और जिला प्रशासन को भेजी गई थी, लेकिन पूर्व में की गई शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस कारण ग्रामीणों में रोष बढ़ गया है और उन्होंने सरकारी भूमि पर जारी सभी अवैध पट्टों की गहन जांच की मांग की है।

ज्ञापन में यह भी मांग की गई है कि सरपंच के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी अनियमितताओं को रोका जा सके और सरकारी भूमि का संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके। इस घटना ने स्थानीय प्रशासन की जवाबदेही और सरकारी भूमि के संरक्षण के महत्व पर एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है।

Rajendra Kumbhakar, Karauli

Rajendra Kumbhakar, Karauli

नाम: राजेन्द्र प्रसाद कुम्भाकर

वर्तमान पद: करौली जिला रिपोर्टर (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: करौली जिला मुख्यालय, हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम, और मंडरायल (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासनिक खबरें, राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, और शिक्षा

परिचय 

राजेन्द्र प्रसाद कुंभकार राजस्थान के करौली जिले के जिला रिपोर्टर हैं। वह पिछले 6 महीने से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र और डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं। वह मुख्य रूप से करौली जिला मुख्यालय की प्रशासनिक खबरों के साथ-साथ पूरे जिले के अंतर्गत आने वाले हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम और मंडरायल क्षेत्रों की राजनीतिक, आपराधिक, स्वास्थ्य और शैक्षणिक गतिविधियों को कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव । 'प्रातःकाल' से जुड़ने से पहले वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों, डिजिटल ऐप्स और समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं:

  • टीएनआई आवाज
  • समाचार प्लस
  • न्यूज भारत
  • दैनिक भास्कर डिजिटल
  • पब्लिक एप
  • शुरू एप
  • करौली नायक (दैनिक समाचार पत्र)
  • राजस्थान की राजनीति (दैनिक समाचार पत्र)

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story