करौली। नादौती ब्लॉक में एक झोलाछाप चिकित्सक द्वारा गलत इंजेक्शन दिए जाने के कारण हुई बालक की दुखद मौत के बाद जिला प्रशासन ने अवैध चिकित्सा गतिविधियों के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। प्रशासन की ओर से गठित ब्लॉक स्तरीय दलों ने करौली जिले के विभिन्न क्षेत्रों में झोलाछाप और नीम-हकीमों के विरुद्ध सघन छापेमारी अभियान चलाकर उनके अवैध क्लिनिक सीज किए, जिससे क्षेत्र के अवैध क्लिनिक संचालकों में भारी हड़कंप मच गया है।





मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सतीश चंद मीणा ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि सपोटरा में बीसीएमओ डॉ. मनोज कुमार मीणा, तहसीलदार दिलीप अग्रवाल, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. दुर्गेश मीणा और स्थानीय चिकित्सा अधिकारी प्रभारी की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डाबरा में विनोद कुमार के क्लिनिक और सपोटरा में संजीत कुमार विश्वास के क्लिनिक को सीज कर दिया। इसी क्रम में, मंडरायल ब्लॉक में बीसीएमओ डॉ. महेश मीणा और स्थानीय तहसीलदार के नेतृत्व में गठित दल ने कार्रवाई करते हुए चार झोलाछाप व नीम-हकीमों की दुकानें सीज कीं।

प्रशासनिक अभियान का दायरा बढ़ाते हुए टोडाभीम और गुढ़ाचंद्रजी ब्लॉक में भी झोलाछाप व नीम-हकीमों के ठिकानों पर दबिश दी गई। गुढ़ाचंद्रजी ब्लॉक में उपखंड अधिकारी के नेतृत्व में पहुंची टीम ने रौंसी में घटनाक्रम स्थल का निरीक्षण किया और तीन झोलाछाप संचालकों के परिसरों पर नोटिस चस्पा करने की कार्रवाई की। प्रशासन की इस निरंतर और सख्त कार्रवाई से स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर खिलवाड़ करने वाले अवैध संचालकों में दहशत का माहौल है और स्थानीय स्तर पर इस मुहिम को आमजन द्वारा सराहा जा रहा है।

Updated On
Rajendra Kumbhakar, Karauli

Rajendra Kumbhakar, Karauli

नाम: राजेन्द्र प्रसाद कुम्भाकर

वर्तमान पद: करौली जिला रिपोर्टर (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: करौली जिला मुख्यालय, हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम, और मंडरायल (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासनिक खबरें, राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, और शिक्षा

परिचय 

राजेन्द्र प्रसाद कुंभकार राजस्थान के करौली जिले के जिला रिपोर्टर हैं। वह पिछले 6 महीने से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र और डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं। वह मुख्य रूप से करौली जिला मुख्यालय की प्रशासनिक खबरों के साथ-साथ पूरे जिले के अंतर्गत आने वाले हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम और मंडरायल क्षेत्रों की राजनीतिक, आपराधिक, स्वास्थ्य और शैक्षणिक गतिविधियों को कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव । 'प्रातःकाल' से जुड़ने से पहले वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों, डिजिटल ऐप्स और समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं:

  • टीएनआई आवाज
  • समाचार प्लस
  • न्यूज भारत
  • दैनिक भास्कर डिजिटल
  • पब्लिक एप
  • शुरू एप
  • करौली नायक (दैनिक समाचार पत्र)
  • राजस्थान की राजनीति (दैनिक समाचार पत्र)

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story