करौली। उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध शक्तिधाम, कैलादेवी माता के चैत्र नवरात्र लक्खी मेले की व्यवस्थाओं का जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना ने करौली से कैलादेवी मार्ग तक बाइक से भ्रमण कर जमीनी स्तर पर निरीक्षण किया। गत वर्ष कलेक्टर ने पैदल चलकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया था, जबकि इस बार शुभारंभ से ही उन्होंने मेले की तैयारियों का गहन अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मार्ग में श्रद्धालुओं के लिए बनाए गए फुटपाथ, भंडारा स्थल, चिकित्सा शिविर, प्याऊ, शौचालय तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करें।

नीलाभ सक्सेना ने विशेष रूप से स्वच्छता, पेयजल, चिकित्सा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने पर जोर दिया और संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। मार्ग में लगाए गए भंडार एवं टेंट व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने इन्हें सड़क से सुरक्षित दूरी पर लगाने का निर्देश दिया, ताकि श्रद्धालुओं की आवाजाही में कोई बाधा न हो। इसके अतिरिक्त, पंचायतों द्वारा बनाए गए अस्थायी शौचालयों और अन्य सुविधाओं की भी जाँच की गई।

जिला प्रशासन के अनुसार कैला माता का चैत्र नवरात्र लक्खी मेला 16 मार्च से प्रारंभ होगा, जिसमें प्रदेश सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। मेला अधिकारियों एवं करौली एसडीएम प्रेमराज मीणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी निरीक्षण में उपस्थित रहे और सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की पुष्टि की।

इस निरीक्षण से स्पष्ट होता है कि जिला प्रशासन श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है और मेले के सफल संचालन हेतु सभी आवश्यक तैयारियों को सुनिश्चित कर रहा है।

Rajendra Kumbhakar, Karauli

Rajendra Kumbhakar, Karauli

नाम: राजेन्द्र प्रसाद कुम्भाकर

वर्तमान पद: करौली जिला रिपोर्टर (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: करौली जिला मुख्यालय, हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम, और मंडरायल (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासनिक खबरें, राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, और शिक्षा

परिचय 

राजेन्द्र प्रसाद कुंभकार राजस्थान के करौली जिले के जिला रिपोर्टर हैं। वह पिछले 6 महीने से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र और डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं। वह मुख्य रूप से करौली जिला मुख्यालय की प्रशासनिक खबरों के साथ-साथ पूरे जिले के अंतर्गत आने वाले हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम और मंडरायल क्षेत्रों की राजनीतिक, आपराधिक, स्वास्थ्य और शैक्षणिक गतिविधियों को कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव । 'प्रातःकाल' से जुड़ने से पहले वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों, डिजिटल ऐप्स और समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं:

  • टीएनआई आवाज
  • समाचार प्लस
  • न्यूज भारत
  • दैनिक भास्कर डिजिटल
  • पब्लिक एप
  • शुरू एप
  • करौली नायक (दैनिक समाचार पत्र)
  • राजस्थान की राजनीति (दैनिक समाचार पत्र)

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story