श्रद्धालुओं की सुविधा और बजट आवंटन

जिला कलक्टर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कैलादेवी मेला से सम्बन्धित बैठक में उपस्थित अधिकारियों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने निर्देशित किया कि:

  • समस्त अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों को तय की गई कार्ययोजना के साथ समन्वय के साथ पूर्ण करें, जिससे मेले में किसी भी तरह का व्यवधान उत्पन्न न हो।
  • मेला प्रबन्धन व्यवस्था के तहत मेला स्थल के नजदीक ग्राम पंचायतों को एक-एक लाख प्रति ग्राम पंचायत आवंटित किए गए हैं।
  • संबंधित अधिकारी इस राशि का उचित उपयोग कर श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक मूलभूत व्यवस्था का प्रबंध करें।

"श्रद्धालुओं को किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पडे़।"


अतिक्रमण, सफाई एवं बुनियादी व्यवस्थाएं

जिला कलक्टर ने मेले के दौरान पार्किंग स्थल चिन्हित करने, साईन बोर्ड लगाने, निर्धारित शुल्क से ज्यादा शुल्क वसूलने पर सख्त कार्यवाही करने, साफ-सफाई दुरूस्त रखने और मोबाईल टॉयलेट की पूर्ण व्यवस्था रखने के निर्देश दिए।

  • निराश्रित पशु: ग्राम पंचायत और पशुपालन विभाग समन्वय स्थापित कर निराश्रित पशुओं के लिए अलग से व्यवस्था सुनिश्चित करें ताकि वे मेले में नजर न आएं।
  • अतिक्रमण हटाओ: कैलादेवी मार्ग पर फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने हेतु पुलिस, सानिवि एवं पंचायतीराज को समन्वय के निर्देश दिए गए।
  • ट्रस्ट की जिम्मेदारी: संबंधित ट्रस्ट मेले से पूर्व ही पार्किंग, रोशनी एवं पेयजल की व्यवस्था पूर्ण कर ले।

"मेले के दौरान गंदगी किसी भी हालत में बर्दाश्त नही की जायेगी।"


सुरक्षा, बिजली और परिवहन व्यवस्था

जिला कलक्टर ने मेला परिसर में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था और 24 घण्टे निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विशेष रूप से सुरौठ से कैलादेवी तक ढीले व झुलते तारों को कसने और खम्भों को ठीक करने को कहा गया।

विभागवार सौंपे गए दायित्व:

  • परिवहन एवं पुलिस: अवैध एवं ऑवरलोडिग वाहनों पर कार्यवाही, निजी बसों के परमिट और अस्थाई परिवहन चौकी की स्थापना।
  • चिकित्सा (CMHO): चिकित्सा व्यवस्था 24 घंटे जारी रखना और खाद्य पदार्थों की दुकानों की मॉनिटरिंग व सैम्पल एकत्रित करना।
  • रसद विभाग: पेट्रोल व डीजल की समुचित व्यवस्था रखना।
  • नगर परिषद: मेला प्रारंभ होने से पूर्व सफाई और कन्ट्रोल रूम की स्थापना।
  • आबकारी: शराब की दुकानें प्रातः 10 बजे से पूर्व एवं सायं 8 बजे के पश्चात् संचालित न हों, उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करें।

कानून व्यवस्था एवं अधिकारियों की उपस्थिति

पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में पुलिस अधिकारियों को सावचेत एवं सक्रिय रहकर एसडीआरफ, सिविल डिफेंस, एनसीसी के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करने के निर्देश दिए। पुलिस उपाधीक्षक कैलादेवी ने पर्याप्त पुलिस जाप्ता और अशांति फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही का आश्वासन दिया।

बैठक में उपस्थित मुख्य अधिकारी:

  • अतिरिक्त जिला कलेक्टर हेमराज परिडवाल
  • मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिवचरण मीणा
  • सहायक निदेशक (सूचना एवं जनसंपर्क) धर्मेन्द्र मीना
  • उपखंड अधिकारी करौली प्रेमराज मीणा एवं हेमराज गुर्जर
  • कैलादेवी मंदिर ट्रस्ट के प्रतिनिधि सहित जलदाय, चिकित्सा, पशुपालन और रसद विभाग के अधिकारीगण।

निर्धारित समय में पूर्ण करें जिम्मेदारियां, जिससे कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्याओं का सामना नहीं करना पडे़।


Rajendra Kumbhakar, Karauli

Rajendra Kumbhakar, Karauli

नाम: राजेन्द्र प्रसाद कुम्भाकर

वर्तमान पद: करौली जिला रिपोर्टर (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: करौली जिला मुख्यालय, हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम, और मंडरायल (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासनिक खबरें, राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, और शिक्षा

परिचय 

राजेन्द्र प्रसाद कुंभकार राजस्थान के करौली जिले के जिला रिपोर्टर हैं। वह पिछले 6 महीने से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र और डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं। वह मुख्य रूप से करौली जिला मुख्यालय की प्रशासनिक खबरों के साथ-साथ पूरे जिले के अंतर्गत आने वाले हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम और मंडरायल क्षेत्रों की राजनीतिक, आपराधिक, स्वास्थ्य और शैक्षणिक गतिविधियों को कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव । 'प्रातःकाल' से जुड़ने से पहले वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों, डिजिटल ऐप्स और समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं:

  • टीएनआई आवाज
  • समाचार प्लस
  • न्यूज भारत
  • दैनिक भास्कर डिजिटल
  • पब्लिक एप
  • शुरू एप
  • करौली नायक (दैनिक समाचार पत्र)
  • राजस्थान की राजनीति (दैनिक समाचार पत्र)

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story