सवाईकल कैंसर से बचाव: जिला कलेक्टर ने किया एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान का निरीक्षण
जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा ने शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर व्यवस्थाएं जांची और बालिकाओं को वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट वितरित किए।

सवाईकल कैंसर की रोकथाम के लिए आयोजित एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान के दौरान जिला मुख्यालय स्थित गणेश गेट स्वास्थ्य केंद्र पर बालिकाओं को प्रमाणपत्र वितरित करते जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा व अन्य चिकित्सा अधिकारी।
बालिकाओं को गर्भाशय ग्रीवा कैंसर से सुरक्षित करने के उद्देश्य से संचालित एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान की गंभीरता को रेखांकित करते हुए जिला कलक्टर अक्षय गोदारा ने जिला मुख्यालय स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गणेश गेट पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने वैक्सीनेशन की पूरी प्रक्रिया का अवलोकन किया और एचपीवी टीकाकृत बालिकाओं को वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट प्रदान किए।
इस दौरान जिला कलेक्टर ने एचपीवी वैक्सीन लगवाने वाली बालिकाओं का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव में यह वैक्सीन अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे 14 से 15 वर्ष तक की बालिकाओं का समय पर एचपीवी वैक्सीनेशन सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि एचपीवी वैक्सीन सुरक्षित और प्रभावी है तथा अभिभावक निकटतम चिकित्सा संस्थान पर जल्द वैक्सीनेशन कराएं।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीएमएचओ डॉ सतीश चंद मीणा को अधिकांश चिकित्सा संस्थानों पर एचपीवी वैक्सीनेशन की शुरुआत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सीडीईओ सर्वेश कुमार को विद्यालयों में वैक्सीनेशन अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए समन्वय बढ़ाने के निर्देश प्रदान किए।
इस अवसर पर महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल की प्रिंसिपल सीता मीणा, प्रभारी गरिमा गर्ग, चिकित्सा अधिकारी डॉ. ऋषिराज शर्मा, डीपीसी-आईईसी लखन सिंह लोधा, डॉ नमो नारायण, पीएचएम स्नेहलता तिवारी, एएनएम सुमन शुक्ला, एएनएम करिश्मा शुक्ला, मधु शक्तावत, नर्सिंग ऑफिसर विष्णु, एएनएम ममता शर्मा, अनीता शर्मा, सपना, अंशु, विद्या सहित विद्यालय स्टाफ और अभिभावक उपस्थित रहे।
यह पहल बालिकाओं के स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो भविष्य में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम में प्रभावी साबित हो सकती है।

Rajendra Kumbhakar, Karauli
वर्तमान पद: करौली जिला रिपोर्टर (प्रातःकाल)
कार्यक्षेत्र: करौली जिला मुख्यालय, हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम, और मंडरायल (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): प्रशासनिक खबरें, राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, और शिक्षा
परिचय
राजेन्द्र प्रसाद कुंभकार राजस्थान के करौली जिले के जिला रिपोर्टर हैं। वह पिछले 6 महीने से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र और डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं। वह मुख्य रूप से करौली जिला मुख्यालय की प्रशासनिक खबरों के साथ-साथ पूरे जिले के अंतर्गत आने वाले हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम और मंडरायल क्षेत्रों की राजनीतिक, आपराधिक, स्वास्थ्य और शैक्षणिक गतिविधियों को कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव । 'प्रातःकाल' से जुड़ने से पहले वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों, डिजिटल ऐप्स और समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं:
- टीएनआई आवाज
- समाचार प्लस
- न्यूज भारत
- दैनिक भास्कर डिजिटल
- पब्लिक एप
- शुरू एप
- करौली नायक (दैनिक समाचार पत्र)
- राजस्थान की राजनीति (दैनिक समाचार पत्र)
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।
