करौली जिले के उपखंड हिंडौन सिटी में जैन संत राजेंद्र सूरी गुरुदेव की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में मंगलवार को भीषण गर्मी के बीच भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वर्धमान नगर स्थित 60 फीट रोड से शुरू हुई इस शोभायात्रा ने पूरे शहर में धार्मिक आस्था और उत्सव का वातावरण निर्मित कर दिया।

शोभायात्रा में हाथी, घोड़े, बैंड-बाजे और डीजे के साथ आकर्षक व्यवस्था की गई। वर्धमान नगर से प्रारंभ होकर यह शोभायात्रा महवा रोड, आरओबी, स्टेशन रोड, जैन मंदिर रोड, मोहन नगर गर्ल्स स्कूल और तहसील रोड से गुजरते हुए पुनः वर्धमान नगर पहुंची। इस दौरान 20 सुसज्जित घोड़ा बग्घियों में लाभार्थी परिवार शामिल हुए, जबकि एक मुख्य रथ पर गुरुदेव राजेंद्र सूरी की प्रतिमा विराजित रही। इसके साथ ही पांच हाथियों पर भी लाभार्थी परिवार शोभायात्रा का हिस्सा बने, जिससे आयोजन की भव्यता और बढ़ गई।

भीषण गर्मी को देखते हुए शहर के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए पेयजल, शर्बत और कुल्फी का वितरण किया गया। शोभायात्रा में हिंडौन, गंगापुर सिटी, अलवर, जयपुर, महवा और दौसा सहित प्रदेश के विभिन्न शहरों से जैन समाज के लोग शामिल हुए। महिलाएं और युवतियां भजनों पर नृत्य करते हुए आगे बढ़ती रहीं, वहीं युवा धर्म ध्वज लहराते हुए शोभायात्रा की अगुवाई करते नजर आए।

आयोजकों के अनुसार प्राण प्रतिष्ठा का यह कार्यक्रम 30 अप्रैल तक जारी रहेगा। इस अवधि में नव प्रतिष्ठित मंदिर में जैन संत राजेंद्र सूरी गुरुदेव की प्रतिमा की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि क्षेत्र में सामाजिक एकता और सांस्कृतिक समृद्धि का भी सशक्त संदेश दे रहा है।

Rajendra Kumbhakar, Karauli

Rajendra Kumbhakar, Karauli

नाम: राजेन्द्र प्रसाद कुम्भाकर

वर्तमान पद: करौली जिला रिपोर्टर (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: करौली जिला मुख्यालय, हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम, और मंडरायल (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासनिक खबरें, राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, और शिक्षा

परिचय 

राजेन्द्र प्रसाद कुंभकार राजस्थान के करौली जिले के जिला रिपोर्टर हैं। वह पिछले 6 महीने से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र और डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं। वह मुख्य रूप से करौली जिला मुख्यालय की प्रशासनिक खबरों के साथ-साथ पूरे जिले के अंतर्गत आने वाले हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम और मंडरायल क्षेत्रों की राजनीतिक, आपराधिक, स्वास्थ्य और शैक्षणिक गतिविधियों को कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव । 'प्रातःकाल' से जुड़ने से पहले वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों, डिजिटल ऐप्स और समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं:

  • टीएनआई आवाज
  • समाचार प्लस
  • न्यूज भारत
  • दैनिक भास्कर डिजिटल
  • पब्लिक एप
  • शुरू एप
  • करौली नायक (दैनिक समाचार पत्र)
  • राजस्थान की राजनीति (दैनिक समाचार पत्र)

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story