हिण्डौन: सदर पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को कटकड नदी से किया गिरफ्तार
एसपी लोकेश सोनवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत हिण्डौन सदर पुलिस ने आरोपी जलसिंह उर्फ जल्लो को देशी कट्टा और कारतूस के साथ पकड़ा है।

हिण्डौन सिटी में सदर थाना पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस अभियान के तहत पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।
कार्रवाई का विवरण और गिरफ्तारी
थानाधिकारी पुरुषोत्तम लाल ने शुक्रवार सुबह 10:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि एसपी लोकेश सोनवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। एएसआई बदनसिह के नेतृत्व में कानि हेमेन्द्र, कानि प्रधान, कानि अमोल मय टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर गंगापुर रोड स्थित कटकड नदी के पास से आरोपी जलसिंह उर्फ जल्लो पुत्र मेघराम मीना निवासी फेलीपुरा को धर दबोचा गया। आरोपी के कब्जे में मिले अवैध देशी कट्टा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर व 02 खाली कारतूस 315 बोर को पुलिस ने जप्त कर लिया है।
पुलिस टीम की भूमिका
इस चुनौतीपूर्ण ऑपरेशन को सफलतापूर्वक पूरा करने में पुलिस टीम की तत्परता सराहनीय रही। आरोपी की गिरफ्तारी में कांस्टेबल हैमेंद्र सिंह और कांस्टेबल प्रधान की अहम भूमिका रही है। पुलिस अब मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Rajendra Kumbhakar, Karauli
वर्तमान पद: करौली जिला रिपोर्टर (प्रातःकाल)
कार्यक्षेत्र: करौली जिला मुख्यालय, हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम, और मंडरायल (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): प्रशासनिक खबरें, राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, और शिक्षा
परिचय
राजेन्द्र प्रसाद कुंभकार राजस्थान के करौली जिले के जिला रिपोर्टर हैं। वह पिछले 6 महीने से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र और डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं। वह मुख्य रूप से करौली जिला मुख्यालय की प्रशासनिक खबरों के साथ-साथ पूरे जिले के अंतर्गत आने वाले हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम और मंडरायल क्षेत्रों की राजनीतिक, आपराधिक, स्वास्थ्य और शैक्षणिक गतिविधियों को कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव । 'प्रातःकाल' से जुड़ने से पहले वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों, डिजिटल ऐप्स और समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं:
- टीएनआई आवाज
- समाचार प्लस
- न्यूज भारत
- दैनिक भास्कर डिजिटल
- पब्लिक एप
- शुरू एप
- करौली नायक (दैनिक समाचार पत्र)
- राजस्थान की राजनीति (दैनिक समाचार पत्र)
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।
