हिण्डौन सिटी में मध्य प्रदेश के शिवपुरी स्थित नरवर किले से चोरी हुई तोप की तलाश को लेकर बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। तोप की बरामदगी के लिए भरतपुर से पहुंची पुलिस की स्पेशल टीम हिण्डौन के गांव गांवड़ा मीणा में लगातार खोजबीन कर रही है।

जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के शिवपुरी के नरवर किले से तोप चोरी होने का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी। खुफिया तंत्र से मिली सूचना के आधार पर एमपी पुलिस को पता चला कि चोरी की गई तोप हिण्डौन के गांव गांवड़ा मीणा में हो सकती है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस की स्पेशल टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

सर्च ऑपरेशन के दौरान जेसीबी मशीन से खुदाई की जा रही है। इसके साथ ही ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार और मेटल डिटेक्टरों की मदद से भी तोप की तलाश की जा रही है। यह पूरा अभियान सदर थाना पुलिस की मौजूदगी में चल रहा है।

बताया जा रहा है कि यह तोप करीब एक सप्ताह पहले नरवर किले से चुराकर लाई गई थी। पुलिस इसी मामले में गांवड़ा मीणा में लगातार तलाशी अभियान चला रही है। चोरी हुई यह तोप लगभग 400 वर्ष पुरानी बताई जा रही है।

इस पूरे घटनाक्रम के बीच पुलिस की कार्रवाई जारी है और सर्च ऑपरेशन के माध्यम से चोरी हुई ऐतिहासिक तोप का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Rajendra Kumbhakar, Karauli

Rajendra Kumbhakar, Karauli

नाम: राजेन्द्र प्रसाद कुम्भाकर

वर्तमान पद: करौली जिला रिपोर्टर (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: करौली जिला मुख्यालय, हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम, और मंडरायल (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासनिक खबरें, राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, और शिक्षा

परिचय 

राजेन्द्र प्रसाद कुंभकार राजस्थान के करौली जिले के जिला रिपोर्टर हैं। वह पिछले 6 महीने से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र और डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं। वह मुख्य रूप से करौली जिला मुख्यालय की प्रशासनिक खबरों के साथ-साथ पूरे जिले के अंतर्गत आने वाले हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम और मंडरायल क्षेत्रों की राजनीतिक, आपराधिक, स्वास्थ्य और शैक्षणिक गतिविधियों को कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव । 'प्रातःकाल' से जुड़ने से पहले वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों, डिजिटल ऐप्स और समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं:

  • टीएनआई आवाज
  • समाचार प्लस
  • न्यूज भारत
  • दैनिक भास्कर डिजिटल
  • पब्लिक एप
  • शुरू एप
  • करौली नायक (दैनिक समाचार पत्र)
  • राजस्थान की राजनीति (दैनिक समाचार पत्र)

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story