घटना का विवरण

करौली जिले के हिण्डौन सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के धाकड़ पोठा बाजार में बीते कल दिनदहाड़े बाइक टकराव के मामूली विवाद में मारपीट व पत्थरबाजी करने से अराजकता फैल गई। इससे दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई।

व्यापारियों का आक्रोश और पुलिस की कार्रवाई

मामले में दुकानदारों ने बाजार बंद कर पुलिस प्रशासन से शीघ्र आरोपीयों की गिरफ्तारी की मांग की। करौली जिला पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए गुंडागर्दी करने वाले चार बदमाशों को पुलिस से दबोचने के निर्देश दिए।

  • तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया।
  • मामले में संलिप्त एक नाबालिग आरोपी को निरुद्ध किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

हिण्डौन सिटी कोतवाली थानाधिकारी महेन्द्र सिंह की टीम ने बड़ी कार्यवाही करते हुए इन आरोपियों को गिरफ्तार किया:

  • सोहिल उर्फ चूहा (निवासी: रामलीला मैदान के पास, हिण्डौन सिटी)
  • नाजिम कुरैशी (निवासी: कसाई पाड़ा, हिण्डौन सिटी)
  • फैजान खान (निवासी: ईदगाह कॉलोनी, हिण्डौन सिटी)

फरारी और गिरफ्तारी

वारदात के बाद सभी आरोपी गंगापुर सिटी भाग गए थे। करौली पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल के निर्देशन में कोतवाली पुलिस ने इस पूरी कार्यवाही को अंजाम दिया।

प्रेसवार्ता

पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने कोतवाली थाने में प्रेसवार्ता कर मीडिया को जानकारी दी कि:

"धाकड़पोठा बाजार में दिनदहाड़े मारपीट व पत्थरबाजी के मामले में आपसी विवाद को लेकर गुरुवार को बाजार में हुई मारपीट और पथराव की वारदात के विरोध में व्यापारियों ने दुकानें बंद कर धरना प्रदर्शन किया था।"

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story