हिण्डौन सिटी: मिस्त्री मार्केट में दुकान की दीवार तोड़कर लाखों की चोरी
अज्ञात चोरों ने इंडियन स्टील फैब्रीकेशन की दीवार तोड़कर दो वेल्डिंग मशीन, दो कटर और दो दर्जन से अधिक लोहे के सेक्शन पार कर दिए; पुलिस जांच में जुटी।

हिण्डौन सिटी के मिस्त्री मार्केट में शुक्रवार को चोरी की वारदात के बाद नई मंडी थाना पुलिस घटनास्थल का मुआयना और सामान का जायजा लेती हुई।
करौली जिले के उपखंड हिण्डौन सिटी 232 केवी विद्युत ग्रिड स्टेशन के पास मिस्त्री मार्केट स्थित इंडियन स्टील फैब्रीकेशन के नाम से संचालित लोहे की दुकान में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।
वारदात का समय और तरीका
अज्ञात चोर गुरुवार-शुक्रवार की मध्य रात्रि करीब 1 बजे दीवार तोड़कर दुकान में घुसे।
चोर वेल्डिंग कटर मशीन व खिडकी, सैक्शन को लोडिंग गाड़ी में भरकर चुरा कर ले गए।
पीड़ित दुकानदार का बयान
पीडित दुकानदार सलमान खांन निवासी इदगाह कालोनी ने शुक्रवार दोपहर 2 बजे करीब बताया कि:
"वह गुरुवार शाम को दुकान बंद करके घर चला गया था। तभी रात्रि को अज्ञात चोरों ने दुकान की दीवार तोड़कर दुकान से लोहे का सामान चुरा कर ले गए।"
चोरी गए सामान का विवरण
दुकान से निम्नलिखित सामान गायब मिला:
- 2 बैल्डिंग मशीन
- 2 कटर मशीन
- दो दर्जन से अधिक लोहे के सैक्शन
पुलिस कार्रवाई और जांच
पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरी की घटना की जांच करने सहित अज्ञात चोरों की तलाश में जुट गई है। इसकी सूचना शुक्रवार को नई मंडी थाना पुलिस को दी गई, जिसके बाद:
- पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और चोरी की वारदात का मौका मुआयना किया।
- चोरी गए सामान का जायजा लेकर तफ्तीश शुरू की गई।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
