हिण्डौन सिटी में जमीनी विवाद को लेकर फायरिंग, युवक को लगी गोली
करौली के मंडावरा फाटक के पास दो पक्षों में पथराव और गोलीबारी हुई, पैर में गोली लगने से घायल रामवीर गुर्जर जिला अस्पताल में भर्ती।

हिण्डौन सिटी के मंडावरा फाटक बाईपास पर रविवार सुबह जमीनी विवाद के दौरान हुई फायरिंग में घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाते परिजन और तैनात पुलिस बल।
घटना का विवरण
- करौली जिले के उपखंड हिण्डौन सिटी के मंडावरा फाटक से आगे बाइपास के समीप पटेल नगर में रविवार सुबह अचानक दो पक्षों के जमीनी विवाद में फायरिंग और पथराव की घटना हुई।
- इस घटना से क्षेत्र में अफरा तफरी मचने सहित लोग दहशत में आ गए।
घायल और हमलावरों की स्थिति
जमीनी विवाद में फायरिंग व पथराव में जलालपुर निवासी रामवीर सिंह गुर्जर के पैर में लगे देशी कट्टा की गोली लगने से गंभीर घायल होने पर आरोपी घायल को मौके पर छोड़कर भाग छूटे। जिससे क्षेत्र में भय का माहौल व्याप्त हो गया।
पुलिस कार्रवाई और उपचार
- घटना की सूचना पर नई मंडी थाना पुलिस मौके पर पंहुची।
- गोली लगने से घायल युवक रामवीर गुर्जर को उपचार हेतु जिला अस्पताल हिण्डौन सिटी में परिजनों के सहयोग से भर्ती कराया गया, जहाँ उसका उपचार जारी है।
- फायरिंग व पथराव की घटना से इलाके में फैली दहशत की सूचना पर हिण्डौन सिटी नई मंडी थाना पुलिस जाप्ता घटनास्थल पर पंहुचने सहित मामले की तहकीकात करने में जुट गया।
प्रशासनिक जायजा और जांच
जबकि फायरिंग व पथराव के मामले के आरोपी मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस जाप्ता मौके पर तैनात होने सहित हिण्डौन सिटी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सत्यैन्द्र पाल सिंह व डीएसपी मुनेश मीणा ने घटनास्थल का जायजा लेने सहित आरोपीयों की शीघ्र गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए है।

Rajendra Kumbhakar, Karauli
वर्तमान पद: करौली जिला रिपोर्टर (प्रातःकाल)
कार्यक्षेत्र: करौली जिला मुख्यालय, हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम, और मंडरायल (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): प्रशासनिक खबरें, राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, और शिक्षा
परिचय
राजेन्द्र प्रसाद कुंभकार राजस्थान के करौली जिले के जिला रिपोर्टर हैं। वह पिछले 6 महीने से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र और डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं। वह मुख्य रूप से करौली जिला मुख्यालय की प्रशासनिक खबरों के साथ-साथ पूरे जिले के अंतर्गत आने वाले हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम और मंडरायल क्षेत्रों की राजनीतिक, आपराधिक, स्वास्थ्य और शैक्षणिक गतिविधियों को कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव । 'प्रातःकाल' से जुड़ने से पहले वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों, डिजिटल ऐप्स और समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं:
- टीएनआई आवाज
- समाचार प्लस
- न्यूज भारत
- दैनिक भास्कर डिजिटल
- पब्लिक एप
- शुरू एप
- करौली नायक (दैनिक समाचार पत्र)
- राजस्थान की राजनीति (दैनिक समाचार पत्र)
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।
