हिण्डौन सिटी: धाकड़पोठा बाजार में मारपीट और पथराव के बाद बाजार बंद
हिण्डौन सिटी के धाकड़पोठा बाजार में आपसी रंजिश के कारण हुई पत्थरबाजी के विरोध में दुकानदारों ने प्रतिष्ठान बंद कर आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु धरना शुरू किया।

हिण्डौन सिटी के व्यस्ततम धाकड़पोठा बाजार में पत्थरबाजी की घटना के बाद धरने पर बैठे दुकानदार और कानून व्यवस्था संभालते एडिशनल एसपी सत्येंद्र पाल सिंह एवं अन्य पुलिस अधिकारी।
करौली जिला मुख्यालय के उपखंड हिंडौन सिटी के व्यस्ततम बाजार धाकड़ पोठा में अचानक अफरा-तफरी मच गई। यहां आपसी रंजिश के चलते कुछ युवकों द्वारा बाजार में सरेआम मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया।
घटना का विवरण: मारपीट और पत्थरबाजी
- बाजार में युवकों द्वारा सरेआम मारपीट की जा रही थी।
- दुकानदारों के द्वारा समझा इसके दौरान पत्थरबाजी करने से बाजार में अफरा तफरी मच गई।
दुकानदारों का विरोध और धरना
घटना के विरोध में दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए। आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी को लेकर पुलिस प्रशासन को सूचना दी गई और दुकानदार मौके पर ही बाजार में धरने पर बैठ गए।
मौके पर पहुँचा पुलिस जाब्ता
धरने की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर निम्नलिखित अधिकारी मय पुलिस जाप्ते के साथ पहुँचे:
- सत्येंद्र पाल सिंह (एडिशनल एसपी, हिण्डौन सिटी)
- मुनेश मीना (डीएसपी, हिण्डौन)
- महेंद्र सिंह (कोतवाली थानाधिकारी)
पुलिस कार्रवाई और आश्वासन
पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया है।
"स्थानीय लोगों को घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की शीघ्र तारीख के आश्वासन के साथ-साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को पुलिस ने खंगालना शुरू करने सहित आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।"
दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी को लेकर के पुलिस प्रशासन को सूचना देकर मौके पर बाजार में दुकानदार धरने पर बैठे।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
