करौली जिले की नगरपरिषद हिण्डौन सिटी में वार्ड 12 के निर्वाचित पार्षद विष्णु प्रजापत को लेकर विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। सभापति, उपसभापति और पार्षदों ने विष्णु प्रजापत पर ब्लैकमेलिंग, अनावश्यक हंगामा करने और अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने के आरोप लगाते हुए एडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पार्षद के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की गई है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार को नगरपरिषद की बोर्ड बैठक के दौरान वार्ड 12 के पार्षद विष्णु प्रजापत ने सभापति समर्थक प्रतिनिधि और पार्षदों पर धमकाने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए थे। उन्होंने सुरक्षा मुहैया कराने की मांग को लेकर एसडीएम कार्यालय के बाहर अनशन शुरू कर दिया था। बुधवार को इस मामले में नया घटनाक्रम सामने आया, जब नगरपरिषद सभापति, उपसभापति और पार्षदों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर विष्णु प्रजापत के खिलाफ आरोप लगाए।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि बोर्ड बैठक के दौरान पार्षद विष्णु प्रजापत को अपनी बात रखने का मौका दिया गया था, इसके बावजूद उन्होंने अनावश्यक हंगामा किया। साथ ही, सभापति, उपसभापति और अन्य पार्षदों के खिलाफ अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने तथा ब्लैकमेलिंग करने के आरोप भी लगाए गए।

ज्ञापन में पार्षद विष्णु प्रजापत के अनधिकृत धरने के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की गई। ज्ञापन सौंपने के दौरान नगरपरिषद सभापति विजय चतुर्वेदी, उपसभापति विक्रम तोमर और वार्ड पार्षद मौजूद रहे।

इस घटनाक्रम के बाद हिण्डौन सिटी नगरपरिषद में पार्षद विष्णु प्रजापत के आरोपों और उनके खिलाफ सभापति, उपसभापति व पार्षदों की ओर से की गई शिकायत को लेकर विवाद का नया पक्ष सामने आया है। एक ओर पार्षद ने सुरक्षा की मांग उठाई है, वहीं दूसरी ओर नगरपरिषद के पदाधिकारियों ने उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Rajendra Kumbhakar, Karauli

Rajendra Kumbhakar, Karauli

नाम: राजेन्द्र प्रसाद कुम्भाकर

वर्तमान पद: करौली जिला रिपोर्टर (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: करौली जिला मुख्यालय, हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम, और मंडरायल (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासनिक खबरें, राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, और शिक्षा

परिचय 

राजेन्द्र प्रसाद कुंभकार राजस्थान के करौली जिले के जिला रिपोर्टर हैं। वह पिछले 6 महीने से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र और डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं। वह मुख्य रूप से करौली जिला मुख्यालय की प्रशासनिक खबरों के साथ-साथ पूरे जिले के अंतर्गत आने वाले हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम और मंडरायल क्षेत्रों की राजनीतिक, आपराधिक, स्वास्थ्य और शैक्षणिक गतिविधियों को कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव । 'प्रातःकाल' से जुड़ने से पहले वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों, डिजिटल ऐप्स और समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं:

  • टीएनआई आवाज
  • समाचार प्लस
  • न्यूज भारत
  • दैनिक भास्कर डिजिटल
  • पब्लिक एप
  • शुरू एप
  • करौली नायक (दैनिक समाचार पत्र)
  • राजस्थान की राजनीति (दैनिक समाचार पत्र)

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story