हिंडौन सिटी। उपखंड क्षेत्र के सपाट स्थित डूंडवरी भैरव बाबा देव स्थान पर मंगलवार को छप्पन भोग एवं भव्य फूल बंगला महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भैरव देव के दर्शन कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। धार्मिक आयोजन के साथ स्थानीय नवनिर्वाचित पार्षदों और उनके प्रतिनिधियों का नागरिक अभिनंदन भी किया गया।

सपाट निवासी धर्मेंद्र धाकड़ की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में सर्व समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। देव स्थान का प्रांगण पुष्प सज्जा से सजाया गया और भजनों की स्वर लहरियों से गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं ने भैरव देव के दर्शन किए। इसके बाद उन्हें छप्पन भोग की महाप्रसादी वितरित की गई।

महोत्सव के दौरान स्थानीय निकाय चुनाव में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सम्मान का कार्यक्रम भी आयोजित हुआ। इस अवसर पर वार्ड नंबर 38 से नवनिर्वाचित पार्षद द्वारका प्रसाद धाकड़, वार्ड नंबर 17 के नवनिर्वाचित पार्षद प्रतिनिधि उदय सिंह धाकड़, वार्ड नंबर 18 के नवनिर्वाचित पार्षद गोविंद उर्फ मिर्ची धाकड़, वार्ड नंबर 15 के नवनिर्वाचित पार्षद धर्मेंद्र उर्फ कलुआ धाकड़, वार्ड नंबर 16 के नवनिर्वाचित पार्षद लौहरे राम धाकड़, वार्ड नंबर 40 के नवनिर्वाचित पार्षद विजेंद्र सिंह, वार्ड नंबर 49 के नवनिर्वाचित पार्षद हुकम सिंह ठेकेदार और वार्ड नंबर 23 के नवनिर्वाचित पार्षद शेर सिंह का सम्मान किया गया।

इसके साथ ही वार्ड नंबर 34 के नवनिर्वाचित पार्षद प्रतिनिधि राहुल धाकड़, वार्ड नंबर 41 के नवनिर्वाचित पार्षद शाकिर खान, वार्ड नंबर 42 के नवनिर्वाचित पार्षद रामनिवास उर्फ भगत प्रजापति और वार्ड नंबर 47 के नवनिर्वाचित पार्षद प्रतिनिधि पारुल बागरैनिया सहित अन्य अतिथियों का साफा पहनाकर और माल्यार्पण कर नागरिक अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम के आयोजक धर्मेंद्र धाकड़ और उपस्थित सर्व समाज के गणमान्य लोगों ने नवनिर्वाचित पार्षदों को जीत की बधाई दी। साथ ही उन्हें अपने-अपने क्षेत्रों में जनसेवा और विकास कार्यों के लिए समर्पित रहने की शुभकामनाएं दीं। पार्षदों ने भी जनता के विश्वास पर खरा उतरने का संकल्प दोहराया।

इस दौरान क्षेत्र के पूर्व पार्षद नौनिहाल धाकड़, लक्ष्मण पटवारी, पूर्व पार्षद ओमप्रकाश धाकड़, रघुराज धाकड़, ओमप्रकाश धाकड़, गिरधारी लाल मास्टर और केदार बोहरा सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। धार्मिक आयोजन और नागरिक अभिनंदन के माध्यम से डूंडवरी भैरव बाबा देव स्थान पर श्रद्धालुओं तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सहभागिता देखने को मिली।

Rajendra Kumbhakar, Karauli

Rajendra Kumbhakar, Karauli

नाम: राजेन्द्र प्रसाद कुम्भाकर

वर्तमान पद: करौली जिला रिपोर्टर (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: करौली जिला मुख्यालय, हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम, और मंडरायल (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासनिक खबरें, राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, और शिक्षा

परिचय 

राजेन्द्र प्रसाद कुंभकार राजस्थान के करौली जिले के जिला रिपोर्टर हैं। वह पिछले 6 महीने से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र और डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं। वह मुख्य रूप से करौली जिला मुख्यालय की प्रशासनिक खबरों के साथ-साथ पूरे जिले के अंतर्गत आने वाले हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम और मंडरायल क्षेत्रों की राजनीतिक, आपराधिक, स्वास्थ्य और शैक्षणिक गतिविधियों को कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव । 'प्रातःकाल' से जुड़ने से पहले वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों, डिजिटल ऐप्स और समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं:

  • टीएनआई आवाज
  • समाचार प्लस
  • न्यूज भारत
  • दैनिक भास्कर डिजिटल
  • पब्लिक एप
  • शुरू एप
  • करौली नायक (दैनिक समाचार पत्र)
  • राजस्थान की राजनीति (दैनिक समाचार पत्र)

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story