ग्राम रथ अभियान: करौली में लोक कलाकारों के जरिए सरकारी योजनाओं का प्रचार
जिला परिषद द्वारा आयोजित इस अभियान में कलाकारों ने लोक प्रस्तुतियों से ग्रामीणों को ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

करौली जिले की ग्राम पंचायतों में ग्राम रथ अभियान के दौरान डिजिटल वैन और लोक कलाकारों के माध्यम से ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया।
ग्रामीण अंचलों में जन-जागरूकता को नई दिशा देते हुए ग्राम रथ अभियान के तहत व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, जिसमें लोक कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने आमजन को सीधे जोड़ा और सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रभावी ढंग से पहुंचाई।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी लखन सिंह ने बताया कि ग्राम रथ अभियान के दौरान ग्रामीण क्षेत्र में आमजन को विभिन्न योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट-2026 (ग्राम-2026) एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विधानसभावार ग्राम रथ अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान के माध्यम से लोक कलाकारों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों के जरिए लोगों को योजनाओं के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
अभियान के तहत बुधवार को सपोटरा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत परदमपुरा, बगीदा, पहाडपुरा, जोडली, बूकना एवं सिमिर में रथ पहुंचा, जहां जन-जागरूकता गतिविधियां संचालित की गईं। इसी प्रकार हिण्डौन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत घौसला, खेड़ली गूजर, लहचौड़ा और चंदीला में भी अभियान के माध्यम से लोगों को योजनाओं की जानकारी दी गई। करौली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत खूंडरी, ऊंचागॉव, मासलपुर, गढमण्डोरा और जमूरा सहित टोडाभीम की ग्राम पंचायत शहराकर, राजौर, खोहरा, पदमपुरा और भण्डारी अन्दरूनी पंचायतों में भी रथ पहुंचकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस दौरान अधिक से अधिक लोगों को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया। ग्राम रथ अभियान का मूल उद्देश्य जनता को जागरूक करना, सरकार के प्रति विश्वास बढ़ाना और योजनाओं के अधिकतम लाभार्थियों तक पहुंच सुनिश्चित करना है। अभियान के प्रभाव से ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओं के प्रति जागरूकता में वृद्धि और सहभागिता का विस्तार स्पष्ट रूप से देखा जा रहा है।

Rajendra Kumbhakar, Karauli
वर्तमान पद: करौली जिला रिपोर्टर (प्रातःकाल)
कार्यक्षेत्र: करौली जिला मुख्यालय, हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम, और मंडरायल (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): प्रशासनिक खबरें, राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, और शिक्षा
परिचय
राजेन्द्र प्रसाद कुंभकार राजस्थान के करौली जिले के जिला रिपोर्टर हैं। वह पिछले 6 महीने से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र और डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं। वह मुख्य रूप से करौली जिला मुख्यालय की प्रशासनिक खबरों के साथ-साथ पूरे जिले के अंतर्गत आने वाले हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम और मंडरायल क्षेत्रों की राजनीतिक, आपराधिक, स्वास्थ्य और शैक्षणिक गतिविधियों को कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव । 'प्रातःकाल' से जुड़ने से पहले वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों, डिजिटल ऐप्स और समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं:
- टीएनआई आवाज
- समाचार प्लस
- न्यूज भारत
- दैनिक भास्कर डिजिटल
- पब्लिक एप
- शुरू एप
- करौली नायक (दैनिक समाचार पत्र)
- राजस्थान की राजनीति (दैनिक समाचार पत्र)
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।
